फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Goods worth more than Rs 32 lakhs stolen from an entrepreneur in the name of a fake firm

Haridwar News: फर्जी फर्म के नाम पर उद्यमी से 32 लाख से ज्यादा का माल हड़पा

Thu, 07 Aug 2025 12:25 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Goods worth more than Rs 32 lakhs stolen from an entrepreneur in the name of a fake firm

विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित एक प्रिंटिंग और पैकेजिंग फर्म के प्रोपराइटर से फर्जी दस्तावेजों के जरिये 32 लाख से अधिक का माल हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि खुद को मुरादाबाद की एक फर्म का मालिक बताकर लाखों रुपये का पेपर रोल आदि खरीद लिया और भुगतान के नाम पर आरटीजीएस के जरिये कुछ रकम देने के बाद बाकी रकम के लिए चेक थमा दिया, ये भी बाउंस हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, स्वास्तिक प्रिंटर एंड पैक स्थित प्लाट नंबर 51, सेक्टर आईआईडीसी, आईआईई सिडकुल के प्रोपराइटर अक्षत जैन ने पुलिस को बताया कि बीते नौ मई को उन्हें विकास कुमार ने फोन किया और खुद को मुरादाबाद निवासी व एजी एंटरप्राइजेज का प्रोपराइटर बताया। विकास ने उन्हें जीएसटी रजिस्ट्रेशन नंबर बताते हुए दस्तावेज भी साझा किया। भरोसा बनते ही विकास ने लगभग 40 लाख 48 हजार रुपये का पेपर रोल आदि कच्चा माल ऑर्डर कर दिया, जिसका पक्का बिल भी बनाया गया।
विज्ञापन


आरोप है कि विकास ने शुरू में 8.25 लाख रुपये आरटीजीएस के जरिये भुगतान किया और 10 लाख रुपये का एक चेक भी दिया। जब चेक बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया। इसके बाद जब विकास से संपर्क करने की कोशिश की तो उसने फोन उठाना बंद कर दिया। संदेह होने पर मुरादाबाद में बताए गए पते पर पहुंचा, तो पता चला कि वहां ऐसे नाम की कोई भी फर्म नहीं है। आरोप है कि विकास ने फर्जी दस्तावेजों और फर्म के नाम पर माल उठाकर उनके साथ कुल 32,23,959 की धोखाधड़ी की है। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed