फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Gitaram Sharma, who had khurchan and rabri, passed away

खुरचन और रबड़ी वाले गीताराम शर्मा का निधन

Fri, 04 Feb 2022 09:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 09:00 PM IST
विज्ञापन
Gitaram Sharma, who had khurchan and rabri, passed away
गीताराम शर्मा । फाइल फोटो - फोटो : HARIDWAR
पंचपुरी का परिचय मलाई खुरचन से कराने वाले मशहूर हलवाई पंडित गीताराम शर्मा का देवतान स्थित उनके निवास स्थान पर निधन हो गया है। वे 95 वर्ष के थे। कनखल के श्मशान घाट पर उन्हें अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन

ज्वालापुर के देवतान मोहल्ले में 120 वर्ष पहले नंदराम शर्मा ने रबड़ी, मलाई खुरचन, बर्फी, पेड़ा और कड़ाही दूध की दुकान शुरू की थी। उनके निधन के बाद भतीजे गीताराम ने दुकान संभाली और पंचपुरी से लेकर बड़े बड़े शहरों तक बेहद लोकप्रियता हासिल कर ली। प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने कई बार गीता हलवाई की खुरचन दिल्ली मंगवाई। स्वतंत्रता सेनानी वैद्य सोमदत्त पहली बार नेहरू के लिए खुरचन लेकर गए थे। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भी नगर पालिका हरिद्वार के शताब्दी समारोह में खुरचन और रबड़ी को बहुत पसंद किया था।
विज्ञापन

हरिद्वार आने पर अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और अशोक सिंघल ने भी रबड़ी, खुरचन का स्वाद चखा। 120 वर्ष पुरानी यह पुरानी दुकान आज भी उसी परंपरागत रूप में कायम है। गीताराम शर्मा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सक्रिय सदस्य थे और कई पदों पर रहे। वह विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष भी रहे। रामलीला समिति में उनकी भागीदारी लंबे समय तक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed