{"_id":"61eeeacf3b8dc251f0577f89","slug":"girls-were-honored-with-prizes-haridwar-news-drn402458497","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका दिवस पर लिंग अनुपात की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका दिवस पर लिंग अनुपात की दी जानकारी
विज्ञापन
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिका को सम्मानित करते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ।
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कोर कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस रुड़की में कन्या भ्रूण हत्या, घटते लिंगानुपात विषय पर कार्यशाला हुई। इसमें बालिकाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एचडी शाक्य ने कहा कि देश का लिंगानुपात राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण 2019-21 के अनुसार 1020 पहुंच गया है जो जनगणना 2011 के अनुसार 940 था। जनपद हरिद्वार का लिंगानुपात 877 से 985 पहुंच गया है। लेकिन अब भी लिंगानुपात में और अधिक सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी चिकित्सक लिंग जांच का दोषी पाया जाता है तो तीन वर्ष की सजा और 10000 रुपये का जुर्माना हो सकता है। उसका पंजीकरण भी पांच वर्ष के लिए समाप्त किया जा सकता है। लिंग की जांच के दोषी पति या परिवार के किसी भी सदस्य को तीन वर्ष तक सजा और 50000 रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। कार्यशाला में खुशी सैनी, नेहा, दिव्या, नंदनी सैनी, शबनम, रिया राज, कल्पना चौहान, वर्णिका त्यागी, रूभी पुंडीर, प्रिया कुमारी आदि को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कॉलेज प्रबंधन से डॉ. अमित भट्ट, चंद्रमोहन चौहान, डा. भावना शर्मा, डा. गौरव गैरोला, डा. विमल किशोर शर्मा, बीके गुप्ता, डा. श्रुति तिवारी, जिला समन्वयक रवि कुमार संदल, कुलदीप बिष्ट, राज मोहम्मद आदि मौजूद रहे।
सरस्वती विद्या मंदिर कॉलेज रानीपुर हरिद्वार की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से राष्ट्रीय बालिका दिवस पर वर्चुअल निबंध प्रतियोगिता, कला प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता व भाषण प्रतियोगिता कराई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश कुमार चौहान ने की। कार्यक्रम अधिकारी भानु प्रताप चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय बालिका दिवस क्यों मनाया जाता है और किस उपलक्ष्य में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। बेटियों के संरक्षण और बेटियों के उत्थान के लिए इस प्रकार सरकार की नई-नई नीतियां चल रही हैं ताकि बेटियां आगे बढ़ती रहें। निबंध प्रतियोगिता में शिवी त्यागी प्रथम, विकास खानी दूसरे व ऋतु तीसरे स्थान पर रही। कला प्रतियोगिता में तुषार वर्मा प्रथम, रिया दूसरे, मानंशी शुक्ला तीसरे स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में निदा सिद्दिकी प्रथम रही। इस मौके पर आचार्य रुद्र प्रताप शास्त्री, बृजेश कुमार, प्रवीण कुमार, हरीश श्रीवास्तव, लेना शर्मा, संजय गुप्ता, नेहा वर्मा आदि मौजूद रहे।