फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Girls dominate even in high school

इंटर के बाद हाईस्कूल में भी बेटियों का दबदबा

Wed, 04 Aug 2021 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Girls dominate even in high school
सीबीएसई दसवी बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित होने पर शिवडेल स्कूल में खुशी मनाते छात्र-छात्राएं । - फोटो : HARIDWAR
फोटो
विज्ञापन

हाईस्कूल में भी बेटियों का दबदबा
सीबीएसई : छात्राएं 99.62 और छात्र 99.26 फीसदी पास
- जिले का 99.40 प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। सीबीएसई के 12 वीं के नतीजों के बाद 10 वीं में भी बेटियों का दबदबा रहा है। जिलेभर में छात्रों की तुलना में छात्राएं 0.36 प्रतिशत अधिक पास हुई। जनपद का परीक्षा परिणाम 99.40 प्रतिशत रहा। जिसमें छात्राएं 99.62 और छात्र 99.26 फीसदी पास हुए। परीक्षा परिणाम आने का इंतजार कर रहे छात्रों के रिजल्ट देखते ही चेहरे खिल उठे।

मंगलवार को सीबीएसई की ओर से कक्षा 10 वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए। सीबीएसई बोर्ड की ओर से जारी परीक्षा परिणाम के अनुसार जनपद में कुल 8380 बच्चे पंजीकृत थे। इनमें से 8330 छात्र पास हो गए। महज 50 बच्चे बोर्ड के मानकों को पूरा नहीं करने से परीक्षा पास करने से वंचित रह गए। इनमें पंजीकृत 3399 छात्राओं में से 3386 उत्तीर्ण हुईं। वहीं 4981 पंजीकृत छात्रों में से 4944 ने परीक्षा परीक्षा उत्तीर्ण कर ली। 13 छात्राएं और 37 छात्र परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed