फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Girl students tie defense thread to CISF jawans

छात्राओं ने सीआईएसएफ के जवानों को बांधे रक्षा सूत्र

Sun, 22 Aug 2021 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Girl students tie defense thread to CISF jawans
पुलिसकर्मियों को राखी बांधती अचीवर्स होम पब्लिक स्कूल की छात्राएं । - फोटो : HARIDWAR
अचीवर्स होम पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने रक्षाबंधन के अवसर पर सीआईएसएफ के जवानों को रक्षासूत्र बांधे।
विज्ञापन

कोविड नियमों का पालन करते हुए छात्राएं सीआईएसएफ यूनिट पहुंचीं। छात्राओं ने जवानों को रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। जवानों ने भी छात्राओं को उपहार भेंट किए। सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट दीपक कुमार ने पावनी, अदिति, हंसिका, वैष्णवी, आनंदी, नीलांशी, हंसिका, किंजल, संजूश्री, स्वस्तिका आदि को स्नेहाशीष प्रदान करते हुए उपहार दिए और जलपान कराया। प्रधानाचार्य डा. श्यामल सरकार ने सीआईएसएफ के जवानों को रक्षाबंधन का महत्व बताते हुए एक मधुर गीत गाया और सभी अधिकारी और जवानों का धन्यवाद दिया। इस मौके पर विद्यालय की चेयरपर्सन रमा आहलूवालिया, अध्यापक लोकेश सैनी, श्वेता गर्ग और मीनाक्षी थपलियाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed