{"_id":"610586b68ebc3e094d754ed5","slug":"girl-raped-on-the-pretext-of-marriage-haridwar-news-drn38614836","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाह का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाह का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकाह का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवक के परिजनों ने युवती को शादी कराने का भरोसा दिया था। आरोप है कि 29 जुलाई को युवक व उसके परिजनों ने घर पर ले जाकर युवती के साथ मारपीट की। पुलिस ने युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सिडकुल थाना प्रभारी लखपत सिंह बुटोला के मुुताबिक रोशनाबाद क्षेत्र में किराये के मकान में रहने वाली युवती ने 16 जुलाई को शिकायत देकर बताया कि आन्नेकी निवासी साकिब ने उससे शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं बाद में उसका गर्भपात भी करा दिया। युवती का कहना है कि 29 जुलाई को सुबह साढ़े नौ बजे साकिब के पिता ने युवती को फोन कर कहा कि वह उसे लेने के लिए आ रहे हैं। उसका निकाह साबिक के साथ कराएंगे। युवती का आरोप है कि मना करने पर भी साकिब उसके पिता और परिवार वाले जबरदस्ती वाहन में बैठाकर घर ले आए और घर आते ही साकिब की बहनें रुबी, साईस्ता, आइशा, शिबा, आरिफ की पत्नी साकिब की पहली पत्नी उज्मा, उज्मा की मां ने उसके साथ मारपीट कर दी।
आरोप है कि साकिब के भाई आकिब व एक अन्य युवक आरिफ उसका फोन भी छीन लिया। युवती का कहना है कि इसके बाद जब आरोपी उसे नहर में फेंकने के लिए ले जा रहे थे तो पड़ोस में रहने वाले परवेज नाम के युवक से उसकी जान बचाई। युवती का कहना है कि इस दौरान उसे काफी चोट भी आई। सिडकुल थाना प्रभारी लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।