{"_id":"6272b1dcc954d520fa5cb1c6","slug":"general-surgeon-on-leave-when-ortho-s-opd-goes-haridwar-news-drn41083042","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑर्थो की ओपीडी चली तो अब जनरल सर्जन गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑर्थो की ओपीडी चली तो अब जनरल सर्जन गायब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल बमुश्किल तीन दिन बाद ऑर्थों की ओपीडी चली तो अब जनरल सर्जन लंबी छुट्टी पर चले गए। जनरल सर्जन कब ड्यूटी पर आएंगे अस्पताल प्रशासन को भी इसकी जानकारी नहीं है। हड्डी रोग विभाग की ओपीडी भी वैकल्पिक व्यवस्था के तहत चल रही है। बुधवार को हड्डी रोग से संबंधित 60 मरीजों की ओपीडी हुई। जनरल सर्जन की ओपीडी से मरीजों को निराश लौटना पड़ा।
जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवम पाठक नौ मई तक अवकाश हैं। जिला अस्पताल में मरीजों का दबाव काफी अधिक रहता है। जिलेभर से मरीज पहुंचते हैं। सीएमओ डॉ. कुुुमार खगेंद्र ने मेला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज द्विवेदी को जिला अस्पताल की हड्डी रोग ओपीडी चलाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है। डॉ. पाठक के वापस नहीं आने तक डॉ. द्विवेदी ही जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीज देखेंगे।
हड्डी रोग की ओपीडी चलने के साथ जनरल सर्जन की ओपीडी बंद हो गई। जनरल सर्जन डा. उदय शंकर बलूनी आकस्मिक अवकाश पर चले गए हैं। उनकी ओपीडी बंद रहने से मरीज भटकते रहे। कोई मरीज डाक्टर को अल्ट्रासाउंड दिखाने तो कोई जांच करवाने के लिए आया था।
विज्ञापन
सर्जन को अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट दिखानी थी। सर्जन का कक्ष बंद था। काफी देर बाद पता चला कि डॉक्टर आकस्मिक अवकाश पर हैं। कब तक छुट्टी पर हैं इसकी जानकारी नहीं।
-काजल
मेेेरे हाथ में चोट लगी थी। सोमवार को हड्डी के डॉक्टर छुट्टी पर थे। दो दिन दर्द सहना पड़ा। आज डॉक्टर को दिखाकर दवा लिखवाई। - महेश, मरीज
आर्थो सर्जन नौ मई तक आकस्मिक अवकाश पर हैं। उनकी जगह वैकल्पिक व्यवस्था कर ओपीडी संचालित कर दी है। लेकिन अब सर्जन अवकाश पर चले गए हैं। कब आएंगे, इसकी जानकारी नहीं है। सर्जन की वैकल्पिक व्यवस्था होना संभव नहीं है, जिले के सरकारी अस्पताल में एकमात्र सर्जन हैं।
- डॉ. चंदन मिश्रा, चिकित्सा अधीक्षक