फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Gayatri family is busy serving the suffering humanity in the country and abroad

देश- विदेश में पीड़ित मानवता की सेवा जुटा है गायत्री परिवार

Thu, 02 Apr 2020 09:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Gayatri family is busy serving the suffering humanity in the country and abroad
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में भी पीछे नहीं है। आर्थिक सहयोग के मामले में राष्ट्रीय स्तर तक गायत्री परिवार कोरोना से निपटने में शासन का सहयोग कर रहा है।
विज्ञापन

शांतिकुंज के व्यवस्थापक शिवप्रसाद मिश्रा ने बताया कि कोरोना वायरस के मद्देनजर अखिल विश्व गायत्री परिवार ने गृह-गृह गायत्री यज्ञ एवं उपासना को गति दी है। वहीं नवरात्रि की पूर्णाहुति के दौरान होने वाले यज्ञ को भी सामूहिक स्तर पर न कर घर-घर की गई। शांतिकुंज सहित देश भर के पांच हजार से अधिक प्रज्ञा संस्थानों एवं परिजनों ने पृथक गायत्री यज्ञ कर चैत्र नवरात्रि अनुष्ठान की पूर्णाहुति की। इस दौरान कोरोना से उपजे हालातों एवं उनके प्रभाव को कम करने के उद्देश्य से औषधीय जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से यज्ञ एवं गायत्री मंत्र जप कर वातावरण शोधन का प्रयास की गई। यज्ञ के दौरान भी सोशल डिस्टेसिंग को फालो किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गायत्री परिवार प्रमुख डॉ प्रणव पंड्या और शैलदीदी के निर्देशन में पूरे देश के गायत्री साधकों ने अपने अनुष्ठान के अलावा कोरोना वायरस से निपटने में जुटे शासन का जी जान से सहयोग कर रहे हैं। दिल्ली, नोएडा, मुंबई, पुणे, पुष्कर, पटना, रायपुर, बिलासपुर, भोपाल के छोटे बड़े पांच हजार से अधिक प्रज्ञा संस्थान प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के बैतूल के गायत्री परिजनों ने कोरोना के खिलाफ रात-दिन अपनी जान जोखिम में डालकर सेवारत पुलिस के सिपाहियों के लिए 24 हजार के मास्क और सैनिटाइजर पुलिस अधीक्षक को भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गायत्री परिवार प्रमुख डॉ प्रणव पंड्या ने हरिद्वार स्थित शांतिकुंज की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये की धनराशि राहत कार्यों को गति देने करने के लिए दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed