फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Ganges water is not boiling priests

गंगाजल नहीं होने पर पुरोहितों में उबाल

Mon, 02 May 2016 12:42 AM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Mon, 02 May 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। अखिल भारतीय युवा तीर्थ पुरोहित महासभा के पदाधिकारियों ने ब्रह्मकुंड पर गंगाजल का स्तर कम होने पर हरकी पैड़ी पर प्रदर्शन किया। उन्होंने अंग्रेजी शासनकाल का हवाला देते हुए कहा कि ऐसा उनके शासनकाल में कभी जल की कमी नहीं हुई। उन्होंने शीघ्र ही स्थिति न सुधरने पर आंदोलन की चेेतावनी दी।

विज्ञापन

रविवार को युवा तीर्थ पुरोहित हरकी पैड़ी पर एकत्रित हुए। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उज्जवल पंडित ने कहा कि ब्रह्मकुंड पर गंगाजल का स्तर एक फुट से नीचे चला गया है। उन्होंने कहा कि सन 1916 में अंग्रेजी सरकार से समझौता हुआ था कि हरकी पैड़ी पर एक हजार क्यूसेक पानी रहेगा। लेकिन इस नियम की धज्जियां आज उड़ाई जा रही है। आस्था और श्रद्धालुओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। ब्रह्मकुंड की उपेक्षा की जा रही है। ऐसा यूपी की सपा सरकार के चलते हो रहा है। उन्होंने चेेतावनी दी कि इसे पुरोहित समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। जिला अध्यक्ष नितिन गौतम ने कहा कि जिस भावना से श्रद्धालु हरिद्वार पहुंच रहे है और यहां पर उनका स्नान संपूर्ण नहीं हो रहा है। इससे यात्रा सीजन पर प्रभाव पड़ने लगा है। शैलेष मोहन ने कहा कि पूरा साल हो गया, लेकिन हरिद्वार में श्रद्धालु नहीं दिखाई दे रहा है। उन्होंने ब्रह्मकुंड पर स्नान योग्य जल न आने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर सिद्घार्थ चक्रपाणी, उमाकांत वशिष्ठ, रजनीश, रामचंद, मनीष पंचभैय्या, संजय वशिष्ठ, अंकित, विकास प्रधान, धीरज पंचभैय्या, मोनू चाकलान, अनुज प्रधान, पवन पंचभैय्या, प्रदीप सरदार, अंकुर पालीवाल, सुमित श्रीकुंज आदि शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed