फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Ganga cleanliness campaign led by SSP

एसएसपी की अगुवाई में चला गंगा स्वच्छता अभियान

Sat, 26 Oct 2019 12:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Ganga cleanliness campaign led by SSP
बिरला पुल के पास गंगा की सफाई करते एसएसपी । - फोटो : HARIDWAR
गंगा की सफाई में शुक्रवार को हरिद्वार पुलिस भी उतर आई। एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस की अगुवाई में कई घंटों तक पुलिस फोर्स ने अभियान चलाकर गंगा स्वच्छता का संकल्प लिया। शुक्रवार सुबह बिरला गंगा घाट पर पुलिस फोर्स एकत्र हुई। एसएसपी ने गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

सफाई अभियान के दौरान अधीनस्थों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गंगा की सफाई के लिए हर आमजन को आगे आना चाहिए। कहा कि गंगा की सफाई आम नागरिक ही नहीं बल्कि पुलिस फोर्स का भी दायित्व बनता है। गंगा के अलावा थाने कोतवाली, कार्यालय, पुलिस लाइन से लेकर सरकारी आवास में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। एसएसपी की अगुवाई में चले अभियान में जमी हुई व्यापक गंदगी, प्लास्टिक पॉलीथिन, कपड़े जूते को हटाया गया। पुलिस फोर्स ने गंगा घाट के किनारे जमे हुए कई टन कूड़े को हटाया। यही नहीं पहले से ही जमा हुए कूड़े को भी पुलिस फोर्स ने हटवा दिया। नगर निगम के कूड़ा वाहन से तुरंत ही एकत्र किए गए कूड़े को हटवाकर डंपिंग यार्ड भेजा गया ताकि फिर से वही कूड़ा गंगा मे न पहुंच सकें। पुलिस फोर्स के अभियान का हिस्सा सामाजिक संगठन मृणाली ग्रुप भी बना। अभियान में एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह, कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी समेत अनेक एसओ, इंस्पेक्टर एवं कांस्टेबल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed