{"_id":"58ee52a94f1c1ba368cf76e2","slug":"ganga-arati-of-the-pakistani-hindu-group","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी हिंदू जत्थे की की गंगा आरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तानी हिंदू जत्थे की की गंगा आरती
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Wed, 12 Apr 2017 09:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरिद्वार भ्रमण पर आए पाकिस्तानी हिंदू जत्थे के सदस्यों ने बुधवार को उत्तरी हरिद्वार से हरकी पैड़ी तक जुलूस निकालकर शाम को हरकी पैड़ी पर गंगा आरती में भाग लिया और मां गंगा से लोगों की सुख शांति की कामना की। इससे पहले शदाणी दरबार आश्रम के घाट पर दिनभर मां गंगा का सत्संग और भजन कीर्तन करने के साथ ही उन्होंने निर्माणाधीन घाट पर श्रमदान भी किया।
मंगलवार को हरिद्वार पहुंचे पाकिस्तानी यात्रियों ने बुधवार की सुबह पूजा-अर्चना करने के बाद गंगा घाट पर सत्संग में भाग लिया। दरबार के प्रबन्धक अमरलाल सादनी ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि इस तरह की यात्रा से आपसी सद्भाव बढ़ता है। देर शाम पाकिस्तानी यात्रियों ने हरकी पैड़ी पहुंचकर गंगा आरती में भाग लिया। जत्थे में शामिल पुष्करराज सादनी, पिंकी, रूपचंद, लखीराम, माया, राजेंद्र, कविता, प्रकाश, प्रीतम प्रकाश, रत्ना, रोशन, भजनदास, रज्जोमल, चौथराम, परमानंद, दर्शनलाल, कैलाश कुमार, प्रदीप कुमार, शब्बूराम, जीवनराम, सुताराम, बीरबल आदि ने कहा कि हरिद्वार पहुंचकर वे अपने आप को धन्य मान रहे हैं।