फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Gadowali villagers warned of agitation

पेयजल सुविधा दिलाने को अफसर काट रहे चक्कर

Sat, 27 Nov 2021 08:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
Gadowali villagers warned of agitation
ग्राम गाड़ोवाली के ग्रामीणों को पेयजल और ऊर्जा निगम के अधिकारियों पर उदासीनता के चलते पीने का पानी नसीब नहीं हो पा रहा है। गांव में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए बनाई गई टंकी से नौ महीने बीत जाने के बाद भी पाइप लाइन नहीं बिछाई गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि ऊर्जा निगम ने ट्यूबवेल के लिए जो ट्रांसफार्मर लगाया है वह एक किसान के खेत में लगा दिया। अब किसान की ओर से आपत्ति जताई जा रही है। जबकि ट्रांसफार्मर लगाने के लिए पहले जगह चिह्नित की गई थी। गांव के निवर्तमान ग्राम प्रधान तालिब हुसैन ने कहा कि पेयजल और ऊर्जा निगम के अफसरों, कार्यालयों के चक्कर काटने के बावजूद भी समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है। नरेश, शेखर, टिंकू, डिंपर, कादिर, जावेद, शाहिद, उस्मान, मौहम्मद जावेद, इतेखाब आलम, लियाकत सलमानी, जर्रार अंसारी, इरशाद, तस्लीम व नौशाद आदि ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed