फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Freed two cows being taken for smuggling

तस्करी के लिए ले जाई जा रही दो गाय मुक्त कराई

Sat, 11 Sep 2021 11:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Freed two cows being taken for smuggling
गो सेवा सुरक्षा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने पंतद्वीप टापू के पास से गो तस्करी के लिए ले जा रही दो गायों को मुक्त कराया है। तस्करी के दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जबकि आरोपियों का एक साथी फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नगर कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 12 बजे मां गंगा समाज सेवा एवं श्री कृष्ण कृपा कामधेनु गोशाला से जुड़े पदाधिकारी अंकुश कुमार, अश्विनी शर्मा, अश्विनी कश्यप, रामपाल शर्मा, श्रवण गिरि, अनिकेत गिरि ने पंतद्वीप पार्किंग के गेट नंबर 2 के पास एक वाहन को रोका। वाहन में दो गोवंश थे। पूछताछ करने पर वाहन चालक और उसमें सवार व्यक्ति कोई जवाब नहीं दे सके। एक व्यक्ति मौका देखकर वहां से भाग निकला।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस बुलवाकर वाहन चालक एवं उसमें सवार व्यक्ति को सुपुर्द कर दिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने अपना नाम फिरोज निवासी दादूपुर गोविंदपुर थाना रानीपुर और नाजिम बताया। फरार होने वाले युवक का नाम नाजिम है। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed