फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Fraud in the name of loan, case filed against three including former manager

Haridwar News: लोन के नाम पर फर्जीवाड़ा, पूर्व प्रबंधक सहित तीन पर केस

Sun, 27 Apr 2025 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Fraud in the name of loan, case filed against three including former manager
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में लोन के नाम पर फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आया है। पूर्व में लोन ले चुके कई लोगों के हस्ताक्षर और दस्तावेजों का दुरुपयोग कर गबन कर लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अल्मोड़ा बैंक हरिद्वार शाखा के पूर्व मैनेजर सहित तीन नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कुणाल इंटरप्राइजेज प्रोपराइटर कुणाल कौशिक निवासी बंगाली मोड कनखल ने शिकायत दी। बताया कि उसने अल्मोड़ा अरबन को-ऑपरेटिव बैंक शाखा भोलागिरी रोड हरिद्वार से साल 2022 में पांच लाख रुपये का मिडटर्म लोन लिया था। उसने खाते में लगातार किश्तों के जरिए लोन का भुगतान करता रहा है। उसके मित्र शिवम विश्नोई ने भी पांच लाख का लोन लिया था, जिसमें वह गारंटर है। इनके अलावा उसने कोई लोन नहीं लिया और न किसी लोन में वह गारंटर है।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि तत्कालीन मैनेजर डीके पाण्डेय, लोन मैनेजर मनोज रावत, सचिन सैनी व तत्कालीन अन्य सहयोगियों ने मिलकर साजिश की और इसके बाद कूटरचित हस्ताक्षर कर थार कार के नाम पर लोन ले लिया। जानकारी जुटाने पर उसे इस बात का पता चला। आरोप है कि सभी ने सात अन्य व्यक्तियों के नाम पर भी इसी तरह से धोखाधड़ी करते हुए लोन के नाम पर गबन कर लिया है। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed