चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ (चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं) के आह्वान पर कर्मचारियों का आंदोलन 9 वें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ ने आंदोलन को समर्थन देने हुए मांगें पूरी नहीं होने पर 16 अगस्त से आरपार की लड़ाई का ऐलान किया। चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ उत्तराखंड के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष जम्बू प्रसाद, जिला मंत्री विनोद कुमार, उपाध्यक्ष आदेश कुमार ने ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय पहुंचकर आंदोलित कर्मचारियों को समर्थन पत्र सौंपा। कहा कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने कोरोनाकाल में खुद और परिवार की जान जोखिम में डालकर ड्यूटी की। सरकार बदले में उनका मानसिक शोषण कर रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की पदोन्नति, उद्यान विभाग की भांति माली को टेक्निकल करने और ग्रेड पे 4200 दिया जाए।
चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा, प्रदेश ऑडिटर महेश कुमार, प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण सिंह ने कहा कि 15 अगस्त तक मांगें पूरी नहीं होने पर 16 अगस्त से आंदोलन उग्र किया जाएगा। इस दौरान जिलामंत्री राकेश भंवर, उप शाखा मंत्री गुरुकुल ऋषिकुल जयनारायण सिंह, आशुतोष गैरोला, शिव नारायण सिंह, दिनेश लखेड़ा, महेश कुमार, दीपक धवन, प्रवीण, मनीष, ताजबर सिंह, अरुण, कमल, कामेंद्र, नितिन आदि मौजूद रहे।