{"_id":"63a41cffd7045f56c0ff9caa86cdb727","slug":"fourteen-kg-hashish-smuggler-caught-with-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवा किलो चरस के साथ तस्कर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवा किलो चरस के साथ तस्कर पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sun, 21 Feb 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। देहरादून के एक जाने माने शिक्षण संस्थान में डिलीवरी के लिए ले जाई जा रही चरस की खेप रानीपुर पुलिस ने बरामद करते हुए हरियाणा के एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती पूछताछ में तस्कर ने पूर्व में भी कई बार इस शिक्षण संस्थान में कई बार चरस की डिलीवरी देने की बात कबूली है।
विज्ञापन
रानीपुर कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को चेकिंग के दौरान रेगुलेटर पुल पर चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों ने जब एक मोटरसाइकिल सवार को रोकना चाहा तब वो भाग निकला। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके कब्जे से करीब सवा किलोग्राम चरस बरामद हुई। गिरफ्तार किए गए युवक ने अपना नाम अमित बंसल निवासी कस्बा संभालका पानीपत हरियाणा बताया। इंटरमीडिएट पास युवक की किराना की दुकान है और लंबे समय से चरस के धंधे से जुड़ा है। कैराना से वो चरस खरीदता है और देहरादून के शिक्षण संस्थान में नशेड़ी छात्रों को बेच देता है। उसके पास मिली मोटरसाइकिल भी दिल्ली से चोरी की गई है। इस संबंध में जानकारी जुटा रहे हैं। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन