{"_id":"69832ff74686ed92a408ee59","slug":"four-suspects-were-caught-red-handed-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-144493-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: चोरी करते हुए चार आरोपियों को मौके पर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: चोरी करते हुए चार आरोपियों को मौके पर पकड़ा
Wed, 04 Feb 2026 05:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Wed, 04 Feb 2026 05:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-सिडकुल थाना क्षेत्र का मामला, प्राथमिकी दर्ज, गिरफ्तार
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र के नवोदय नगर में मंगलवार को चोरी करने पहुंचे चार लोग पकड़े गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे की है। जब चार युवक संदिग्ध अवस्था में नवोदय नगर स्थित गंगोडिया रियल्टी के कार्यालय में दाखिल हुए। उस समय कार्यालय संचालक अजय पाल सिंह भीतर मौजूद थे। युवकों की गतिविधियों पर संदेह होने पर कर्मियों ने उनपर नजर बनाई रखी। इसी बीच आरोपियों ने कार्यालय में रखी चांदी की दो मूर्तियां उठाईं और बाहर निकलने लगे। कार्यालय संचालक और कर्मचारियों ने शोर मचाते हुए युवकों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी अरुण मौके से भागने लगा लेकिन भागते समय वह पत्थर से टकरा गया, जिससे उसकी नाक में चोट आ गई। इसके बाद कर्मियों ने चारों युवकों को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चारों आरोपियों को चोरी की गई चांदी की मूर्तियों सहित थाने ले गई। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया केजे पकड़े गए आरोपियों की पहचान अरुण, प्रियांशु राजपूत, शिवम और विजय के रूप में हुई। चारों आरोपी नवोदय नगर क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। कार्यालय संचालक अजय पाल सिंह की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।