फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Four accused of theft arrested

ऑटो पार्ट्स कंपनी में चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Sun, 30 Jan 2022 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 08:24 PM IST
विज्ञापन
Four accused of theft arrested
सिडकुल पुलिस की गिरफ्त में आरोपी । - फोटो : HARIDWAR
सिडकुल की ऑटो पार्ट्स कंपनी से लोहे का सामान चुराने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के पास से कंपनी से चुराए गए 30 लोहे के गुटके व तमंचा भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल ने बताया कि सिडकुल में स्थित एआरडी टूल्स एंड टेक्नोलॉजी
कंपनी में 24 जनवरी की रात को चार युवकों ने सामान चुरा लिया था। कंपनी के मालिक अहबाबनगर निवासी इमरान अहमद की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि एसआई बीएस चौहान शनिवार की रात क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि सामान चोरी करने वाले दो लड़के चोरी की बाइक से रोशनाबाद की तरफ से मेट्रो अस्पताल की तरफ आ रहे हैं। उनके पास चोरी का सामान भी है। जिस पर पुलिसकर्मियों को रोशनाबाद की तरफ से आती दिखाई दी। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम अब्दुल रहमान निवासी गंगोह थाना गंगोह जिला सहारनपुर व फरमान निवासी पखनपुर थाना गंगोह जिला सहारनपुर बताया। आरोपियों के पास से सफेद प्लास्टिक के बोरे में लोहे के चार गुटके बरामद हुए। इसके बाद आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि बाकी का सामान रोशनाबाद स्थित शराब के ठेके के पीछे झाड़ियों में छिपा रखा है। जिस पर पुलिस ने अन्य सामान भी बरामद कर लिया। इसके साथ ही दो अन्य आरोपियों शेरखान व जिशान निवासी पखनपुर थाना गंगोह सहारनपुर बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed