फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Found dead baby elephant

मृत मिला हाथी का बच्चा

Fri, 07 Oct 2016 12:31 AM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Fri, 07 Oct 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Found dead baby elephant
हाथी का बच्चा मरा - फोटो : अमर उजाला

श्यामपुर रेेंज के सुक्का सोत कंपार्टमेंट एक में आठ महीने का हाथी का बच्चा मरा हुआ मिला । राजाजी गाइगर रिर्जव पार्क और वन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि हाथी के बच्चे की मौत गिरकर हुई होगी।  

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार घटनास्थल के पास ही वन गुर्जरों का डेरा है। बुधवार की रात तेज दुर्गंद आने पर वन गुर्जर उस तरफ गए। वन गुर्जरों को वहां हाथी के बच्चे का शव सड़ी-गली अवस्था में दिखा। वन गुर्जरों ने इसकी सूचना वन  विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना पर वन क्षेत्राधिकरी यशपाल सिंह राठौर मौके पर पहुंचे। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम के बाद दफना दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि हाथी के बच्चे का शव चार से पांच दिन पुराना लगता है। पहाड़ी से हाथियों का झुंड गुजरते समय बच्चा नीचे गिर गया होगा। ऐसा अनुमान है कि अंदरूनी चोटें आने पर हाथी का बच्चा खड़ा नहीं हो सका होगा। जिसके चलते उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

........................
वन विभाग की गश्त पर सवाल
श्यामपुर। घटना स्थल से सात किलोमीटर की दूरी पर वनकर्मियों की चौकी है। जिस पर दो वनकर्मी हर समय तैनात रहते हैं। चार से पांच दिन तक हाथी के बच्चे का शव एक स्थान पर ही पड़ा रहकर सड़ता रहा। जिसकी वन विभाग के कर्मचारियों को भनक तक भी नहीं लगी। वन गुर्जरों का कहना है एक-दो दिन तक घटना स्थल पर हाथियों के चिंघाड़ने की भी आवाजें आती रही। डर के मारे वह घटना स्थल की ओर जाने की हिम्मत नहीं कर सके। यदि वन विभाग के कर्मचारियों ने इस दौरान एक बार भी घटना स्थल के आसपास गश्त की होती तो अधिकारियों को हाथी के बच्चे के घायल होने की जानकारी हो जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed