फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Forum ordered to return the price of the bike

बाइक की कीमत लौटाने के दिए फोरम ने आदेश

Fri, 22 Nov 2019 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Forum ordered to return the price of the bike
जिला उपभोक्ता फोरम ने प्रबंधक, मैसर्स एसपी ऑटो मोबाइल्स और प्रबंधक, मेसर्स बजाज ऑटो लिमिटेड पुरानी मुंबई को उपभोक्ता सेवा में कमी व लापरवाही पाते हुए बाइक की कीमत 73,562 रुपये छह प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से और वाद खर्च के रूप में दो हजार रुपये शिकायतकर्ता को देने के आदेश दिए है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता जगदीश पाल निवासी ग्राम खटका रुड़की ने प्रबंधक एसपी ऑटो मोबाइल्स पूर्वावली रुड़की और प्रबंधक मेसर्स बजाज ऑटो लिमिटेड पुरानी मुंबई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया तीन मई 2018 में एक पल्सर मोटरसाइकिल कीमत 73,562 रुपये में खरीदी थी। कुछ दिनों तक तो मोटरसाइकिल सही चली, लेकिन इसके बाद इंजन जल्दी गर्म होने लगा। डीलर ने ठीक करके दे दिया था। कुछ दिन के बाद मोटरसाइकिल में फिर वही समस्या आई। मोटरसाइकिल को डीलर को दिखाने ले गया था, लेकिन उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि जुलाई 2018 से मोटरसाइकिल डीलर के पास ही खड़ी है। जब उसने मैसर्स एसपी ऑटोमोबाइल्स के प्रबंधक से नई मोटरसाइकिल या कीमत देने की मांग करने पर भी कोई कार्यवाही नही की। कोई सुनवाई नहीं न होने पर परेशान होकर शिकायतकर्ता ने फोरम की शरण ली थी। मामले की सुनवाई करते हुए फोरम अध्यक्ष कंवर सैन, सदस्य अंजना चड्ढ़ा व विपिन कुमार ने वाहन एजेंसी प्रबंधक मेसर्स एसपी ऑटो मोबाइल्स व प्रबंधक मेसर्स बजाज ऑटो लिमिटेड पुरानी मुंबई को उपभोक्ता सेवा में कमी पाते हुए पल्सर मोटरसाइकिल की कीमत 73,562 रुपये वार्षिक ब्याज की दर से करने की तिथि से अंतिम अदायगी तक वाद खर्च के रूप में दो हजार रुपये अलग से देने का आदेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed