फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Former employee grabbed Rs 2.70 lakh in the name oaf finance

Haridwar News: फाइनेंस कंपनी के नाम पर पूर्व कर्मचारी ने हड़पे 2.70 लाख

Sun, 23 Jul 2023 12:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Former employee grabbed Rs 2.70 lakh in the name oaf finance

विज्ञापन
फाइनेंस कंपनी के एक पूर्व कर्मचारी ने कंपनी के नाम से उपभोक्ताओं से 2.70 लाख रुपये हड़प लिए। कंपनी के स्टेट हेड ने पूर्व कर्मचारी और उसके तीन साथियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पूर्व कर्मचारी समेत चार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फाइनेंस कंपनी अप मनी लिमिटेड के स्टेट हेड ने ज्वालापुर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि आर्यनगर चौक के पास उनका कार्यालय है। बताया कि बिजनौर के मंडावर के खानपुर माधौ निवासी संदीप कुमार कंपनी में सहायक शाखा प्रबंधक के तौर पर काम करता था। एक महीने पहले संदीप ने नौकरी छोड़ दी। उन्होंने आरोप लगाया कि संदीप ने अपने साथी लक्सर के रायसी निवासी जीवन कुमार, बिजनौर के पोस्ट दरवाड़ के ककराला निवासी सतपाल, बिजनौर के हल्दौर के कुकड़ा इस्लामपुर निवासी अभिषेक कुमार के साथ ग्राहकों से लोन की रिकवरी कर रहा है। बताया कि अब तक ग्राहकों से 2.70 लाख रुपये वसूले जा चुका है। उन्होंने बताया कि ग्राहकों को कार्यालय से चोरी की गई रसीद बुक की प्रति दी जा रही है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि पूर्व कर्मचारी और साथियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed