{"_id":"61cc768d89810c5a7c5ec8e2","slug":"forest-workers-strike-continues-for-dfo-s-transfer-haridwar-news-drn400169382","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएफओ के ट्रांसफर की मांग के लिए वन कर्मियों का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएफओ के ट्रांसफर की मांग के लिए वन कर्मियों का धरना जारी
विज्ञापन
डीएफओ के ट्रांसफर की मांग को लेकर धरना देते वन कर्मचारी ।
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएफओ के ट्रांसफर की मांग कर रहे वन कर्मचारी धरने पर डटे रहे। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी, तब तक धरना जारी रहेगा।
उत्तराखंड फारेस्ट संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले वन कर्मचारी 13 दिसंबर से डीएफओ पर अभद्रता का आरोप लगाकर ट्रांसफर की मांग कर वन प्रभाग कार्यालय के परिसर में प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को भी वन कर्मचारी धरने पर आए हालांकि, शासन से हुई वार्ता के चलते प्रदेश व्यापी हड़ताल फिलहाल 31 दिसंबर तक के लिए टाल दी गई है लेकिन स्थानीय स्तर पर कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं। धरने पर समिति के मुख्य संयोजक रणवीर सिंह रावत ने कहा कि कर्मचारियों का उत्पीड़न करने वाले डीएफओ के साथ वह किसी भी हालत में काम नहीं कर सकते हैं। डीएफओ का ट्रांसफर किया जाना विभाग और सरकार के हित में रहेगा।
समिति के सचिव संयोजक शेखरचंद्र जोशी ने कहा कि प्रदेश व्यापी हड़ताल को 31 दिसंबर तक स्थगित किया गया है। आश्वासन के बाद भी डीएफओ का ट्रांसफर नहीं किया गया तो एक जनवरी से प्रदेशभर के वन कर्मचारी हड़ताल में शामिल हो जाएंगे। इसका खामियाजा जनता, विभाग और सरकार को भुगतान पड़ेेगा। इस मौके पर एसएन शर्मा, नरेंद्र कुमार, मयूरी गौतम, राजवीर सिंह, दीपक नेगी, बबीता, हरीश भट्ट, बालम नेगी, दिनेश लखेड़ा, नरेंद्र कुमार, रामकुमार वर्मा, बुरहान अली, पंकज सैनी, अरुण सैनी, अनुज सैनी, आदि मौजूद थे।