फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Forest workers' movement continues for demand

मांग को लेकर वनकर्मियों का आंदोलन जारी

Mon, 03 Jan 2022 11:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Forest workers' movement continues for demand
वन विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन करते कर्मचारी । - फोटो : HARIDWAR
एक सूत्री मांग को लेकर वन कर्मियों का आंदोलन सोमवार को भी जारी रहा। आंदोलित वन कर्मचारियों ने कहा कि डीएफओ का ट्रांसफर होने तक वह किसी भी हालत में हार नहीं मानेंगे।
विज्ञापन

उत्तराखंड फारेस्ट संघर्ष समिति हरिद्वार के बैनर तले डीएफओ कार्यालय के परिसर में चल रहे धरने पर समिति के मुख्य संयोजक रणवीर सिंह रावत ने कहा कि कर्मचारियों का उत्पीड़न करने वाले डीएफओ के साथ वह किसी भी हालत में काम नहीं करेंगे। कोरोना काल हो या कोई आपदा, कर्मचारी विभाग के लिए दिन रात एक कर कड़ी मेहनत के साथ कार्य करते हैं। कर्मचारी अपना उत्पीड़न भी सहन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांग पर सरकार को जल्द ठोस फैसला लेना चाहिए। वरना छह दिसंबर से प्रदेश व्यापी हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
विज्ञापन

आशीष उप्रेती ने कहा कि कर्मचारी एकजुट होकर आंदोलन कर रहे हैं। कई अन्य विभागों की एसोसिएशनों और संगठनों का भी उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है। उनकी जायज मांग के आगे उन्हें झुकना ही पड़ेगा। इस मौके पर एसएन शर्मा, नरेंद्र कुमार, मयूरी गौतम, राजवीर सिंह, बबीता, हरीश भट्ट, बालम नेगी, दिनेश लखेड़ा, नरेंद्र कुमार, रामकुमार वर्मा, बुरहान अली, अरुण सैनी, अनुज सैनी, सुरेश, गुलफाम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed