फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Forest department will build a nine kilometer long wall to stop elephants

Haridwar News: हाथियों को रोकने के लिए नौ किलोमीटर लंबी दीवार बनाएगा वन विभाग

Mon, 21 Oct 2024 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Forest department will build a nine kilometer long wall to stop elephants
श्यामपुर। मीठी बेरी गांव में हाथियों के लगातार बढ़ते खतरे से निपटने के लिए वन विभाग ने एक बड़ा कदम उठाया है। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की मांग को ध्यान में रखते हुए वन विभाग ने गांव के आसपास नौ किलोमीटर लंबी दीवार बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। यह दीवार आबादी वाले क्षेत्रों में हाथियों के प्रवेश को रोकने के लिए बनाई जाएगी।
विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारियों ने हाथी के आवागमन को देखते हुए कई गांवों का निरीक्षण किया है। इसमें तैयार कार्ययोजना के अनुसार गांव और हाथी कॉरीडोर को चिन्हित किया गया है। इसमें हाथियों का मूवमेंट सबसे ज्यादा जिन जगहों पर होता है उन ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों को भी साथ में रखा गया। ग्रामीणों ने से इसमें सुझाव लिए गए हैं। वन विभाग की माने तो निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने दीवार निर्माण की मांग की थी। श्यामपुर रेंजर पंकज ध्यानी ने बताया कि मीठी बेरी गांव में सोलर फेंसिंग का विकल्प कारगर साबित नहीं हो रहा है। हाथियों का मूवमेंट यहां काफी ज्यादा है। इसलिए एक दीवार बनाने का प्रस्ताव दिया गया है। इस दीवार की लंबाई लगभग नो किलोमीटर होगी। इसका निर्माण कई फेज में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed