{"_id":"5852d1974f1c1b7c7c64a389","slug":"food-park-found-by-the-clipping-of-the-old-notes","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूड पार्क के पास मिली पुराने नोटों की कतरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूड पार्क के पास मिली पुराने नोटों की कतरन
अमर उजाला ब्यूरो पथरी
Updated Thu, 15 Dec 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
योग गुरु बाबा रामदेव के पदार्था स्थित पतंजलि फूड पार्क के पास पुराने एक हजार और पांच सौ रुपये के नोटों की कतरन मिली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नोटों की इस कतरन को बटोरकर चौकी में रख लिया। दिनभर चर्चा होती रही कि बाहर से यहां माल लेने आए किसी ट्रक में यह कतरन बोरियों में भरी रही होगी। पार्क प्रशासन का दावा है कि एक ट्रक की सफाई करने के दौरान यह कतरन यहां गिरी है।
बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे फूड पार्क के पास खड़े ट्रकों के पास पुराने नोटों की कतरन बिखरी दिखाई दी। कुछ चालक-परिचालकों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। चौकी प्रभारी लखपत सिंह बुटोला सहकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने चालकों परिचालकों की मदद से नोटों की कतरन बटोरी। बताया गया कि करीब तीन से चार किलो कतरन एकत्र की गई। पुलिस ने फूड पार्क के अधिकारी राजकुमार पांडे और अन्य को भी बुलाया। पहले तो चर्चा ये होती रही कि कोई ट्रक पतजंलि फूड पार्क में माल लेकर आया होगा। जिसमें से यह कतरन गिरी। लेकिन फूड पार्क के अधिकारी राजकुमार पांडे का कहना है कि बिजनौर निवासी एक ट्रक चालक वसीम अहमद कलकत्ता से बरेली स्थित एक पेपर मिल में माल लेकर गया था। वहां से माल उतारकर वह 13 दिसंबर को बिजनौर में अपने घर गया और अब फूड पार्क से माल ले जाने के लिए आया था। इसी ट्रक की सफाई के दौरान यह कतरन यहां गिरी है। पुलिस ने जब पूछताछ की तो पता चला कि कलकत्ता से आरबीआई से पेपर मिल में पुराने नोटों की कतरन लेकर आया था। हालांकि पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन