फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Food companies raided in Sidcul

सिडकुल की मैन्युफैक्चिरिंग कंपनियों पर छापे

Thu, 17 Feb 2022 12:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
Food companies raided in Sidcul
खाद्य आयुक्त पंकज पांडेय के निर्देश पर सिडकुल में खाद्य पदार्थों की कंपनियों में खाद्य सुरक्षा की टीम ने छापे मारकर आठ सैंपल भरे। इस दौरान तीन कंपनियों में साफ-सफाई और खाद्य-पदार्थों के रख-रखाव समेत विभिन्न प्रकार की अनियमितताएं मिलने पर नोटिस दिए गए। चेतावनी दी गई कि यदि सुधार नहीं किया गया तो उनके लाइसेंस सस्पेंड करने के साथ ही उनके खिलाफ मुकदमे भी दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन

आयुक्त के निर्देश पर प्रदेश भर में मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों की फैैक्टरियों में खाद्य पदार्थ बनाने की व्यवस्थाओं को जांचा जा रहा है। इसके लिए प्रदेशस्तर से ही संयुक्त टीमों की ओर से विभिन्न स्थानों में लगी मैन्युफैक्चरिंग फैक्टरियों में पड़ताल की जा रही है। बुधवार को डिप्टी कमिश्नर राजेंद्र सिंह कठैत के नेतृत्व में सिडकुल हरिद्वार क्षेत्र में खाद्य पदार्थ बनाने वाली फैक्टरियों में छापे मारे गए। इस दौरान सरसों तेल, रिफाइंड तेल के छह सैंपल भरे गए। इसके अलावा एक सैंपल मिर्च और एक धनिया का भरा गया। सभी सैंपलों को जांच के लिए रुद्रपुर स्थित प्रयोगशाला में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

एक फैक्टरी में मानकों के अनुसार खाद्य तेल न पाए जाने पर 360 लीटर खाद्य तेल को नष्ट करा दिया गया। मौके पर ही चेेतावनी नोटिस जारी किया गया। इसके अलावा दो अन्य फैक्टरियों में स्वच्छता अपनाने में लापरवाही और खाद्य पदार्थों के रखरखाव में कमियां मिलने पर भी सुधारात्मक नोटिस जारी किया गया। इस मौके पर जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी टिहरी एमएन जोशी, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरिद्वार आरएस पाल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष सिंह, कपिल देव, संदीप मिश्रा व अरविंद सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed