फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Flowers thrown in the Ganges, polythene seized

फूल गंगा में फेंके, पॉलिथीन जब्त

Thu, 12 Jan 2017 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Thu, 12 Jan 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
हर की पैड़ी क्षेत्र में बृहस्पतिवार को नगर निगम ने अवैध रूप से फूल-फरोसी का धंधा करने वाले वेंडरों को भगाने का अभियान चलाया। कर एवं राजस्व अधीक्षक राहुल कैंथोला के नेतृत्व में नगर निगम कर्मियों ने यात्री प्लेटफार्मों एवं गंगाघाटों पर प्लास्टिक के डिब्बे, पॉलिथीन के थैले, चटाई व पॉलिथीन का अन्य सामान जब्त करने का अभियान चलाया है।


नगर निगम कर्मचारियों ने मालवीय द्वीप, घंटाघर, शिव सेतु, नाईघाट व सुभाषघाट क्षेत्र में जगह-जगह फड़ लगाकर अवैध रूप से फूल बेचने वाले वेंडरों के फूल के डोने छीनकर गंगाजी में बहाए। वेंडरों से प्लास्टिक के डिब्बे तथा पॉलिथीन का सामान जब्त कर दो टैंपों में भरकर नगर निगम के स्टोर में भिजवाया। कर एवं राजस्व अधीक्षक राहुल कैंथोला ने बताया कि हर की पैड़ी क्षेत्र में फूल-फरोसी का अवैध धंधा नहीं चलने दिया जाएगा। इस संबंध नगर आयुक्त के आदेशों का सख्ती से अनुपालन किया जाएगा। गौरतलब है कि इस बार हर की पैड़ी क्षेत्र में इस बार नगर निगम का फूल-फरोसी का ठेका नहीं हो पाया है। जबकि क्षेत्र में फूल-फरोसी का धंधा पूर्ववत चल रहा है। इसको रोकने के लिए नगर निगम ने बृहस्पतिवार को छापामार कार्रवाई करनी थी, परंतु नगर निगम की टीम के पहुंचने से पहले ही नगर निगम में पल रहे ठेकेदारों के मुखबिरों ने उन्हें सूचना दे दी और उन्होंने टीम के पहुंचने से अपना सामान मौके से हटा दिया। ऐसी स्थिति में नगर निगम अधिकारियों को घाटों पर छोटे-छोटे वेंडरों का ही सामान जब्त कर लौटना पड़ा। अभियान चलाने वाली टीम में राजेंद्र घाघट व वेदपाल के साथ कर्मचारी पूरी टीम शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed