{"_id":"6a1c301d407e5bce990cb588","slug":"flood-surge-on-weekend-and-full-moon-ganga-bath-system-broke-down-jam-in-highway-and-city-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-149538-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: वीकेंड और पूर्णिमा गंगा स्नान पर उमड़ा सैलाब, व्यवस्था चरमराई, हाईवे और शहर में लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: वीकेंड और पूर्णिमा गंगा स्नान पर उमड़ा सैलाब, व्यवस्था चरमराई, हाईवे और शहर में लगा जाम
Sun, 31 May 2026 06:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Sun, 31 May 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
वीकेंड और पूर्णिमा गंगा स्नान पर उमड़ा सैलाब, व्यवस्था चरमराई, हाईवे और शहर में लगा जाम
- भीड़ बढ़ने पर मनसा देवी मंदिर के पैदल मार्ग करना पड़ा बंद, पुलिस ने की अपील
- जहां-तहां वाहन लेकर घूसने से बिगड़ी व्यवस्था, पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत
हरिद्वार। वीकेंड और अधिक मास की पूर्णिमा के गंगा स्नान पर धर्मनगरी में श्रद्धालुओं और पर्यटकों का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। अचानक बढ़ी भीड़ के कारण हाईवे से लेकर शहर के अंदरूनी मार्गों तक लंबा जाम लग गया। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए दिनभर पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को मशक्कत करनी पड़ी।
रविवार सुबह से दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत आसपास के राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे। दोपहर तक हरकी पैड़ी, अपर रोड, चंडी चौक, शंकराचार्य चौक, सिंहद्वार और हाईवे के कई हिस्सों में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम के कारण यात्रियों के साथ स्थानीय लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ी। पंतद्वीप, दीनदयाल उपाध्याय और खड्ढा पार्किंग सहित शहर की प्रमुख पार्किंग स्थल वाहनों से पूरी तरह भर गए। भीड़ का असर मां मनसा देवी मंदिर में भी दिखाई दिया। दर्शनार्थियों की अधिक संख्या के चलते सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस को कुछ समय के लिए पैदल मार्ग बंद कर श्रद्धालुओं को नियंत्रित तरीके से आगे भेजना पड़ा। एसपी यातायात निशा यादव, एसपी सिटी अभय सिंह, सीओ यातायात बिपेंद्र कुमार और इंस्पेक्टर हितेश कुमार पुलिस बल के साथ यातायात व्यवस्था संभालते नजर आए। एसपी सिटी अभय सिंह ने बताया कि वीकेंड और पूर्णिमा स्नान के कारण वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति बनी।
-- -- -- -- -- -- -- -
एसएसपी ने संभाली व्यवस्था
- एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर वीकेंड पर जाम लगने के बाद खुद मौके पर पहुंचे और व्यवस्था संभाली। उन्होंने हाईवे और हरकी पैड़ी सहित विभिन्न गंगा घाटों का जायजा लिया। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी ने यातायात पुलिस को निर्देश देते हुए कहा कि क्रेन को तैयार रखते हुए हाईवे पर किसी भी वाहन के खराब होने पर तुरंत हटाते हुए व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
गलत जगह पार्किंग और जल्दबाजी बनी परेशानी की वजह
- वीकेंड पर भीड़ बढ़ने के साथ ही कई वाहन चालकों की मनमानी ने व्यवस्था बिगाड़ दी। कई लोग वाहनों को पार्किंग में खड़ा करने के बजाय क्षेत्रों तक ले जाने का प्रयास करते रहे। इससे संकरे मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। कई जगह गलत तरीके से खड़े वाहनों के कारण भी जाम लगा। व्यवस्था बनाने में पुलिस के पसीने छूट गए।
-- -- -- -- -- -- -- -
पुलिस की अपील, व्यवस्था बनाने में करें सहयोग
- पुलिस ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की है कि वह अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें। भीड़ वाले क्षेत्रों में वाहन लेकर न जाएं। गंगा घाटों और मंदिरों में जाते समय निर्देशों का पालन करें, जिससे सभी श्रद्धालुओं को आसानी से दर्शन और आवागमन की सुविधा मिल सके।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
यात्रियों को रुकने के नहीं मिले कमरे
- यात्रियों की बढ़ी भीड़ से यात्रियों को रुकने के लिए होटल धर्मशालाओं में कमरे नहीं मिले, अगर, किसी को मिला तो उन्हें सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक दाम देने पड़े। कमरे नहीं मिलने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुछ लोगों को गंगा स्नान करने के बाद तुरंत वापस लौटना पड़ता, जबकि, उनकी ओर से हरिद्वार में ठहरने की योजना बनाई थी।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
गंगा आरती में दिखी अपार भीड़
- संध्याकालीन गंगा आरती में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ देखने को मिली। रोजाना से अधिक संख्या में यात्री हरकी पैड़ी पर संध्याकालीन आरती में शामिल होने के लिए श्रद्धालु पहुंचे। हरकी पैड़ी घाट पर आरती के दौरान लोगों को पैर रखने की तक की जगह नहीं मिली। लोगों ने गंगा आरती के दौरान दिक्कतें उठाईं। हालांकि, आरती होने के बाद हरकी पैड़ी पर भीड़ कुछ कम हो गई।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --