{"_id":"616843e1d4fd3a79e14672fd","slug":"flood-gathered-in-the-funeral-procession-of-the-martyr-subedar-haridwar-news-drn3933469165","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैन्य सम्मान के साथ हुई शहीद की अंत्येष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैन्य सम्मान के साथ हुई शहीद की अंत्येष्टि
विज्ञापन
गुवाहाटी में वाहन दुर्घटना में शहीद हुए धनौरा गांव के जवान सोनित कुमार सैनी के परिजनों को ढ़ांढस
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुवाहाटी में सड़क दुर्घटना में शहीद हुए धनौरा गांव के जवान सोनित कुमार सैनी की बृहस्पतिवार को पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। इससे पहले निकाली गई अंतिम यात्रा में हजारों लोग शहीद के अंतिम दर्शन के लिए उमड़े। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद समेत कई नेताओं ने गांव पहुंचकर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार को ढांढस बंधाया। इसके बाद धनौरी श्मशान घाट पर शहीद की अंत्येष्टि हुई। दस वर्षीय बेटे शौर्य ने शहीद पिता पिता को मुखाग्नि दी।
हरिद्वार के धनौरा निवासी सूबेदार सोनित कुमार (39) गुवाहाटी में 22 सितंबर को सेना के वाहन दुर्घटना में घायल हो गए थे। 11 अक्टूबर की शाम सेना के अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था। शहीद का पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार सुबह सेना के वाहन से गांव पहुंचा। हजारों लोग शहीद की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। अंतिम यात्रा रुड़की से भगवानपुर होते हुए धनौरी पहुंची। शहीद सोनित कुमार सैनी को श्रद्धांजलि देने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गन्ना मंत्री स्वामी यतीश्वरनंद और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी धनौरा गांव पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किया। साथ ही शहीद के माता-पिता को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि सोनित एक परिवार का नहीं बल्कि पूरे देश का बेटा था। कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद ने कहा कि दुनिया में इससे बड़ा दुख और कोई नहीं हो सकता कि किसी का जवान बेटा चला जाए। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि सरकार सदैव शहीद परिवार के साथ खड़ी है। श्रद्धांजलि देने वालों में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, बसपा महासचिव शहजाद, विधायक फुरकान अहमद, सुरेश राठौर, प्रदीप बत्रा, एसएसपी योगेंद्र रावत, साहब सिंह सैनी, ब्रह्मपाल सिंह सैनी, राकेश प्रधान, आदेश सैनी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
शहीद स्मारक और प्रवेश द्वार बनाने की मांग
शहीद के परिजनों और ग्रामीणों ने सरकार से गांव में सोनित के नाम पर प्रवेश द्वार, चौराहा और गांवों को जोड़ने वाली सड़क का नामकरण करने की मांग की। वहीं, सोनित के पिता सुखबीर सैनी ने सरकार से अपनी पुत्रवधू के लिए शिक्षक की नौकरी, पेट्रोल पंप दिलाने की मांग की है।