{"_id":"680a872b8a0371ff84015214","slug":"flex-boards-installed-on-travel-routes-information-will-be-available-through-qr-code-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-131964-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chardham Yatra 2025: यात्रा मार्ग पर नहीं होगी परेशानी...फ्लैक्स बोर्ड, क्यूआर कोड से मिलेगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham Yatra 2025: यात्रा मार्ग पर नहीं होगी परेशानी...फ्लैक्स बोर्ड, क्यूआर कोड से मिलेगी जानकारी
Fri, 25 Apr 2025 08:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 08:28 PM IST
सार
30 अप्रैल से चारधाम यात्रा की शुरुआत होने जा रही है। पुलिस-प्रशासन ने यात्रा की तैयारियों को पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
क्यूआर कोड
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
चारधाम यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को यात्रा मार्ग पर फ्लैक्स बोर्ड लगाए गए। बोर्ड पर क्यूआर कोड लगाए गए है, जिन्हें स्कैन करने से पार्किंग, डायवर्जन सहित अन्य जानकारी मिल सकेगी। बिना पूछे ही अपडेट मिलेगी।
विज्ञापन
30 अप्रैल से चारधाम यात्रा की शुरुआत होने जा रही है। पुलिस-प्रशासन ने यात्रा की तैयारियों को पूरा कर लिया है। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए बृहस्पतिवा को यातायात पुलिस कर्मियों ने यात्रा मार्ग पर क्यूआर कोड सहित अलग-अलग जानकारी लिखे फ्लैक्स बोर्ड स्थापित किए। इन बोर्ड के जरिये यात्रियों को आसानी से डायवर्जन, स्थान, पार्किंग आदि आवश्यक जानकारी मिल पाए।
विज्ञापन
Chardham Yatra: सात जिलों में मॉक ड्रिल...यात्रा और आपदा प्रबंधन की तैयारियां परखीं, मिली ये कमियां
विज्ञापन
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि चारधाम यात्रा के के मद्देनजर क्यूआर का निर्माण किया गया है। इसे स्कैन कर यात्री आसानी से पार्किंग, रूट डायवर्जन, फोटो/ वीडियो गैलरी, खोया पाया केंद्र, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, जिला दूरभाष संपर्क सूची आदि जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन