फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Five literary scholars honored for excellent writing

उत्कृष्ट लेखन के लिए पांच साहित्य-साधक सम्मानित

Wed, 20 Oct 2021 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 08:24 PM IST
विज्ञापन
Five literary scholars honored for excellent writing
दीपशिखा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच के स्थापना दिवस एवं संस्थापक केएल दीवान के जन्मोत्सव पर दीपशिखा सम्मान समारोह एवं काव्य गोष्ठी आयोजित की गई। समारोह में पांच साहित्य साधकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रानीपुर मोड़ स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. मीरा भारद्वाज एवं संचालन डॉ. सुशील कुमार त्यागी ने किया। शायर रियाज अहमद ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। दीपशिखा मंच की अध्यक्ष मीरा भारद्वाज ने कहा कि साहित्यकार केएल दीवान का संपूर्ण जीवन साहित्य के लिए समर्पित रहा। वे हम सबके प्रेरणा स्रोत और मार्गदर्शक रहे। उपाध्यक्ष उमेश शर्मा ने कहा कि उनकी मधुर स्मृतियां हमारे साहित्यिक जीवन का संबल हैं। सचिव डॉ. सुशील कुमार त्यागी ने सम्मानित होने वाले साहित्य-साधकों के बारे में बताया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि साहित्यकार महेश भट्ट ‘उत्प्रेरक’ रहे। कार्यक्रम की रूपरेखा उपाध्यक्ष उमेश शर्मा ने प्रस्तुत की। प्रथम चरण में साहित्यकार डॉ. अशोक मिश्र को उनकी साहित्यिक उपलब्धियों के लिए ‘केएल दीवान साहित्य साधक सम्मान 2021’, प्रो. विजयपाल शास्त्री को ‘भारतीय सौंदर्य शास्त्र’ (शोधग्रंथ) के लिए ‘दीपशिखा सारस्वत सम्मान2021’, शायर रियाज अहमद ‘रियाज’ को गजल विधा के लिए ‘माँ शारदे वरदहस्त सम्मान 2021’, इकमल सिंह चौहान को उनकी कृति ‘दरकती पीढ़ियां’ (कहानी संग्रह) के लिए ‘हिंदी साहित्य साधक सम्मान 2021’ और युवा कवि महेंद्र माही को उनकी श्रेष्ठ 10 कविताओं के लिए ‘‘उदीयमान प्रतिभा सम्मान 2021’’ से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

द्वितीयचरण में काव्य गोष्ठी हुई। कवि तुषारकांत पांडेय ने कविता पढ़ते हुए कहा, औरों की सोच मेरे अधिकार में नहीं, कुछ फायदा बहस के विस्तार में नहीं। कवि कुंवरपाल सिंह धवल ने कहा, शब्दों कोना मात्र शब्द समझो, मत समझो कल बेचारी है वरदान शारदा का हो, तो बनती तलवार दुधारी है। मदन सिंह यादव, उमेश शर्मा, डॉ. मीरा भारद्वाज, माधवेंद्र, डॉ. श्याम बनौधा तालिब, डॉ. सुशील कुमार त्यागी, अरुण कुमार पाठक, डॉ. विजय कुमार त्यागी ने रचनाएं पढ़ी। प्रो. विजय पाल शास्त्री, ज्वाला प्रसाद शांडिल्य, महेश भट्ट, अनिल दीवान, विमला देवी, गांगेय कमल, आचार्य राधेश्याम सेमवाल, इमरान बदायूनी, प्रफुल्ल ध्यानी, विभाष मिश्रा, सत्यदेव सोनी आदि कवियों ने भी काव्यपाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed