फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Five accused arrested for robbing a jeweler's shop

सराफा की दुकान में डकैती डालने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

Mon, 13 Jun 2022 08:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 08:27 PM IST
विज्ञापन
Five accused arrested for robbing a jeweler's shop
पुलिस गिरफ्त में सराफा की दुकान में दिनदहाड़े हथियारों के बल पर डकैती डालने के आरोपी। - फोटो : HARIDWAR
रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवालिकनगर में अमन ज्वैलर्स ज्वैलर्स के यहां दिनदहाड़े हथियारों के बल पर डकैती डालने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, फरार दो आरोपियों की तलाश जारी है। पकड़े गए आरोपी वाहन चोर हैं। जिले में वाहन चोरी की कई घटनाएं कर चुके हैं। आरोपियों के पास से जेवरात के अलावा चोरी की आठ मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।
विज्ञापन

रोशनाबाद स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि 8 जून को शिवालिकनगर स्थित अमन ज्वैलर्स की दुकान में छह हथियारबंद बदमाशों ने डकैती डाली थी। बदमाश नकाब पहनकर घुस थे और उनके हाथों में तमंचे थे। दुकान मालिक प्रदीप कुमार वर्मा ने बदमाशों से मुकाबला किया। एक बदमाश के तमंचे के बट मारने से प्रदीप कुमार घायल हो गए थे। लेकिन प्रदीप कुमार और उनके साथ दुकान पर बैठे लोगों ने साहस दिखाते हुए डकैती में शामिल आरोपी नितिन निवासी हरिपुर थाना पुरकाजी मुजफ्फरनगर को दबोच लिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने नितिन से पूछताछ की। इसी के बाद फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई। एसएसपी ने पुलिस अधीक्षक अपराध, हिमांशु वर्मा, पुलिस अधीक्षक नगर स्वतंत्र कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर बहादुर सिंह चौहान को घटना के खुलासे के निर्देश देते हुए सीआईयू व रानीपुर कोतवाली पुलिस को भी आरोपियों की धरपकड़ में लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने डकैती में शामिल पांच आरोपियों को रायसी रोड लक्सर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी वहां डकैती के माल को आपस में बांटने के लिए एकत्र हुए थे। आरोपी आमिश उर्फ पव्वा निवासी लोको कालोनी लक्सर, गौतम, अमर सिंह, आकाश निवासी चांदपुर फेरु कोतवाली बिजनौर, तस्व्वर निवासी दौड़बसी थाना लक्सर है। जबकि नितिन निवासी हरिपुर को पहले ही पुलिस जेल भेज चुकी है।
वहीं विकाश निवासी मुल्कीनगर थाना सिड़कुल और अनिल एवं दीपक फरार हैं। ये दोनों डकैती की योजना बनाने में शामिल रहे। एसएसपी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों केे न्यायालय में पेश किया गया है। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त तमंचे भी बरामद हुए हैं। शेष आरोपियों की गिरफ्तार को पुलिस जुटी हैं।

बरामद माल का विवरण
पुलिस ने आरोपियों से सोने की कान की बालियां 40 नग, चांदी के 2 कड़े, सोने की 20 नग नोज रिंग, 1 जोड़ी चांदी की पायल, 9 नग चांदी की बाली, सोने के दो लॉकेट, सोने की 34 नोज पिन, दुकानदार से लूटा गया मोबाइल फोन, सोने की एक चेन, सोने का एक मंगल सूत्र, सोने का एक कड़ा बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed