{"_id":"617ab6bef7a06550733eaeb5","slug":"first-the-head-was-broken-with-a-stone-then-the-neck-was-cut-with-an-ax-haridwar-news-drn3946671109","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले पत्थर से सिर फोड़ा फिर कुल्हाड़ी से काटी गर्दन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले पत्थर से सिर फोड़ा फिर कुल्हाड़ी से काटी गर्दन
विज्ञापन
पथरी थाना की पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी ।
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पथरी थाना क्षेत्र के एक्कड़ गांव में ठेकेदार की हत्या जुआ खेलने के बाद लेनदेन के विवाद में हुई थी। ठेकेदार के साथ जुआ खेल रहे गांव के ही एक नशेड़ी ने पहले ठेकेदार का सिर फोड़ा और फिर पुलिया से नीचे धक्का देने के बाद कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन काट डाली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने जिला पुलिस मुख्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस कर हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एकड़ गांव निवासी इस्तकार ट्रैक्टर ट्राली से रेत बजरी ढोने का काम करता था। मंगलवार की रात घर से जाने के बाद जब वह नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान खेत में पुलिया के नीचे खून से लथपथ शव बरामद हुआ था। अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने के बाद पथरी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम छानबीन शुरू की।
पुलिस के मुताबिक जांच में पता चला कि घटना की रात एक्कड़ गांव के हुसैन और इस्तकार खेत में जुआ खेल रहे थे। उसी दौरान दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इस्तकार शरीर में हुसैन से मजबूत था। इसलिए उसने पहले हुसैन को पीट दिया और वह बाइक पर बैठकर घर जाने लगा। इसी दौरान हुसैन ने इस्तकार के सिर र्में इंट मार दी। बताया जाता है कि वह घायल होकर नीचे गिर गया। इसके बाद उसे पुलिया से नीचे धक्का दे दिया। लहूलुहान हालत में नीचे गिरने से इस्तकार बेहोश हो गया।
विज्ञापन
आरोपी हुसैन खेत से कुल्हाड़ी उठा कर लाया और उसकी गर्दन काट डाली। दोनों के बीच झगड़े के दौरान खींचातानी होने के निशान भी आरोपी हुसैन के शरीर पर मिले हैं। झगड़ा होने पर ठेकेदार ने आरोपी को पुलिस से पकड़वाने की धमकी भी थी। एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आरोपी हुसैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।