{"_id":"5d73f1a48ebc3e01463f2b6e","slug":"first-make-the-roads-worth-running-then-cut-the-challan-haridwar-news-drn318924797","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले सड़कें चलने लायक बनाओ फिर काटो चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले सड़कें चलने लायक बनाओ फिर काटो चालान
Sat, 07 Sep 2019 11:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
महानगर व्यापार मंडल के व्यापारियों ने यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना तय करने के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने मांग उठाई कि भारी भरकम जुर्माना तय करने से पहले सड़कों चलने लायक बनाया जाए। व्यापारियों ने कहा कि सालों से हाईवे चौड़ीकरण का काम पूरा नहीं हो सका। गहरे गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं में कई लोग जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
शनिवार को महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में व्यापारी मायापुर चौक पर एकत्रित हुए और नए व्हीकल एक्ट को लेकर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पहले हरिद्वार का जानलेवा हाईवे बनवाना चाहिए, जो पिछले 10 वर्षों से बदहाल स्थिति में है। उन्होंने कहा कि सड़कों की हालत सुधारने की बजाए 10 गुना धनराशि आम जनता से वसूलने के लिए नए व्हीकल एक्ट को हरिद्वार सहित समूचे प्रदेश में लागू नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बदहाल हाईवे और अन्य टूटी सड़कों के सही होने तक जुर्माना नहीं लिया जाना चाहिए। मायापुर अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया और शहर अध्यक्ष तेज प्रकाश साहू ने कहा कि मंदी झेल रही जनता पर इतना जुर्माना नहीं थोपना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हेलमेट पहनने और सीट बैलेट लगाने का हम समर्थन करते है, लेकिन इतने गुना जुर्माना लगाकर जनता को परेशान करने वाले एक्ट का विरोध करते हैं। इस मौके पर सुमित तिवारी, प्रीत कमल, दीपक पांडेय, हिमांशु बहुगुणा, पंकज ममगाई, पंकज माटा, राहुल चौहान, शुभम नौटियाल, नरेंद्र दास, मनोज कुमार, एसएन तिवारी, मुकेश अग्रवाल, रिंकल सिंह, मोहित कुमार, रवि अरोड़ा, अमित कुमार, श्याम सिंह, बनारसी दास, रामलाल सिन्हा, राजेश सुखीजा, अजय वाधवा, मोहित अग्रवाल, रविंद्र चौहान, नितिन सरीन, रितेश कुमार, दिनेश शर्मा, सोहन लाल, राजेश भाटिया, दिनेश शर्मा, मनोज ठाकुर आदि मौजूद रहे।