{"_id":"04dc50ab36dbeb17ca3ca30eeae44785","slug":"fire-in-truck-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धू धू कर जल उठा ट्रक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धू धू कर जल उठा ट्रक
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार
Updated Fri, 22 May 2015 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिडकुल क्षेत्र में चलते ट्रक में आग लगने से पैकेजिंग मेटीरियल जलकर खाक हो गया। दमकल वाहन ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। मुख्य अग्रिश्मन अधिकारी मधुसुदन शर्मा ने बताया कि घटना राजा बिस्कुट कंपनी से गांव सलेमपुर बाईपास पर घटित हुई। बताया कि सिडकुल आ रहे एक ट्रक में चलते चलते आग लग गई।
विज्ञापन
सिडकुल से ही दमकल वाहन ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। लेकिन पैकेजिंग मेटीरियल आग की भेंट चढ़ गया। अगले पहिये भी जल गए लेकिन काफी हद तक अगले हिस्से को बचा लिया। ट्रक चालक एवं क्लीनर मौके पर नहीं मिले। मालिक के आने पर पता चल सकेगा कि कितने का नुकसान हुआ है और ट्रक कहां जा रहा था।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर बैरागी कैंप में भी दो झोपडिय़ां स्वाहा हो गई। अग्रिश्मन अधिकारी दानीराम ने बताया कि अग्रिकांड में करीब पैतीस हजार के घरेलू सामान का नुकसान हुआ है। संभवत खाना पकाते वक्त चूल्हे से उठी चिंगारी से आग लगी है। तब तक आग अपना काम कर चुकी थी। उधर, रानीपुर क्षेत्र के गांव गढ़ में एक ग्रामीण के घर में घरेलू सिलेण्डर में लगी आग पर भी दमकल वाहन ने पहुंचकर काबू पा लिया।
विज्ञापन