{"_id":"d58877fbbcb1d2739bb2a65b43f0b61a","slug":"fire-in-shop-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में आग से लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में आग से लाखों का नुकसान
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
Updated Fri, 03 Jul 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के आर्य कन्या इंटर कालेज के पास एक सिलाई मशीन और इलैक्ट्रीकल की दुकान में आग लगने से लाखों का सामान राख हो गया। दमकल कर्मी घटना के करीब एक घंटा बाद मौके पर पहुंचे। इसपर व्यापारियों ने कड़ी नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
आर्य कन्या इंटर कालेज के पास लाला मिस्त्री के नाम से काफी पुरानी दुकान है। दुकान में सिलाई मशीन और इलैक्ट्रीकल का सामान रहता है। बृहस्पतिवार को रात करीब दस बजे दुकान मालिक बंद करने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
आग लगते ही दुकान मालिक और आसपास के व्यापारियों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। आग लगने से दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान राख हो गया। घटना के करीब एक घंटे बाद दमकल कर्मी अपने वाहन समेत मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों के देर से पहुंचने पर लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
लोगों का कहना था कि काफी देर तक फायर सेंटर का नंबर उठा ही नहीं। यदि समय पर दमकल वाहन पहुंचा होता तो सामान को बचाया जा सकता था। व्यापारियों का कहना था कि पास में मकान बन रहा था। वहां से मोटर से पानी चलाकर आग पर किसी तरह से काबू पाया जा सका।
आग के कारणों का पता नहीं चल सका। आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट से आग लगी होगी।