{"_id":"6a7b16141840ca76f00f60ae","slug":"fire-breaks-out-in-kanwar-pilgrims-bullet-motorcycle-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-152571-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: कांवड़ यात्री की बुलेट में लगी आग, मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: कांवड़ यात्री की बुलेट में लगी आग, मची अफरातफरी
Tue, 11 Aug 2026 06:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Tue, 11 Aug 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
- ज्वालापुर फ्लाईओवर पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। डाक कांवड़ के वाहनों की भीड़ के बीच सोमवार देर रात ज्वालापुर फ्लाईओवर पर एक कांवड़ यात्री की बुलेट बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बाइक धू-धूकर जलने लगी। हाईवे पर मौजूद कांवड़ियों में आग लगते ही अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि बाइक सवार कांवड़िया समय रहते बाइक से नीचे उतर गया। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
रात में बड़ी संख्या में डाक कांवड़ के वाहन गंगाजल लेकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो रहे थे। इसके चलते हाईवे पर कांवड़ियों और उनके वाहनों की भारी भीड़ थी। इसी दौरान ज्वालापुर फ्लाईओवर पर एक बुलेट बाइक में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास मौजूद कांवड़िये पीछे हट गए और कुछ देर के लिए मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। बाइक में आग लगने के बाद चालक ने तत्काल नीचे उतरकर अपनी जान बचाई। आसपास तैनात पुलिसकर्मियों ने स्थिति संभालते हुए कांवड़ियों को आग से दूर किया।
सूचना पर पहुंची फायर टीम ने आग पर काबू पाया। बाइक में आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका। आग बुझाए जाने के बाद पुलिस ने यातायात को व्यवस्थित कराया और हाईवे की एक लेन पर वाहनों की आवाजाही सुचारू कराई। सीएफओ वंश बहादुर यादव ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।