फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   fir against woman family

युवती के परिजनों पर दर्ज कराया केस

Fri, 10 Jan 2020 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
fir against woman family
फेरुपुर में प्रेम प्रसंग के चलते फांसी के फंसे से लटककर हुई युवक की मौत के मामले में उसके पिता ने कमरे में ही अचेत अवस्था में मिली युवती के रिश्तेदारों पर बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवती के रिश्तेदारों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तीन दिन पहले गांव फेरुपुर में शशिकांत (20) का शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला था। उसी के कमरे में एक युवती अचेत अवस्था में मिली थी। घटना के बाद परिजनों ने युवती के परिजनों व पुलिस को मामले की जानकारी दी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। जबकि युवती को ऋषिकेश एम्स में भर्ती करवा दिया था। पड़ताल में युवती और युवक के बीच प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया था। युवती मूल रूप से भगवानपुर की रहने वाली है। वह फेरुपुर में अपनी बहन और जीजा के यहां रहने के लिए आई हुई थी। अभी तक पुलिस की जांच युवती के ब्यान के इंतजार में आगे नहीं बढ़ पा रही थी। इसी बीच घटना में नया मोड़ आ गया है। मृतक के पिता जगपाल ने युवती के परिजनों पर उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह मान का कहना है कि मृतक के पिता की तहरीर पर युवती के जीजा की मां, उसके पिता सोरन और ताऊ रासिंह पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि एम्स में भर्ती युवती को होश आ गया है। शनिवार को कोर्ट में उसके बयान लिए जाएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed