{"_id":"696789bc010a2fa1b80a8543","slug":"fight-between-brother-in-law-and-sister-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-143645-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: जीजा बहन के झगड़े के बाद सालों ने घर पहुंचकर की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: जीजा बहन के झगड़े के बाद सालों ने घर पहुंचकर की मारपीट
Wed, 14 Jan 2026 05:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Wed, 14 Jan 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पथरी थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के विवाद के बाद साले ने घर आकर मारपीट कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पुरुषोत्तम नगर पथरी निवासी राजन पुत्र राजपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सात जनवरी को दोपहर करीब तीन बजे उसका अपनी पत्नी के साथ किसी बात पर विवाद हो गया था। विवाद के कुछ समय बाद शाम को उसकी पत्नी के भाई नितिन और बाबूराम निवासी शिकारपुर थाना मंगलौर, उसके घर पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौच करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना के दौरान मौके पर मौजूद उसकी माता गुड्डी ने बीच-बचाव कर उसे छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन उनके साथ भी अभद्रता करते हुए गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। उसके बाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया, जबकि उसकी माता को भी गंभीर चोटें आईं। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।