{"_id":"61fd45c709b5ce4e960de03b","slug":"field-submerged-damage-to-lentil-crop-haridwar-news-drn403271685","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत जलमग्न, मसूर-गेहूं की फसल में नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत जलमग्न, मसूर-गेहूं की फसल में नुकसान
विज्ञापन
पथरी में बारिश से खेत में भरा पानी ।
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन रुक रुककर हो हुई बारिश से कई इलाकों में खेत जलमग्न हो गए। पानी की निकासी नहीं होने से खेतों में खड़ी पछेती गेहूं और मसूर के अलावा सब्जियां खराब होने का आशंका बढ़ गई है। आलू के खेतों में भी पानी भरने से किसानों के माथे पर चिंता की लकरें पड़ गई हैं। कई इलाकों में हवा से सरसों की फसल खेतों पर बिछ गई है।
देहात क्षेत्र में गेहूं, मसूर, सरसों और गन्ना के अलावा सब्जियां लगी हैं। किसानों की आजीविका खेती पर निर्भर है। बृहस्पतिवार को दिन और रात बारिश होने के बाद शुक्रवार को भी पूरे दिन बारिश हुई। तड़के काफी तेज पानी बरसा। किसान नीशू सैनी, नूतन कुमार, सुखदेव पाल, देशराम सैनी ने बताया कि दो दिन की बारिश से गहराई वाले खेतों में पानी भर गया है। खड़ी गेहूं और मसूर के अलावा सब्जियों खराब होने की आशंका बढ़ गई है।
दूसरे दिन भी पूरे दिन गुल रही बिजली
भट्टीपुर और पथरी बिजली घर से जुड़े 40 गांवों की बिजली शुक्रवार को भी पूरे दिन गायब रही। बादशाहपुर, शेरपुर, शाहपुर, नई कुंडी, भट्टीपुर, नसीरपुर कलां, धारीवाला, टिकौला, हरसीवाला, रानीमाजरा, भुवापुर चमरावल, शिवगढ, फुलगढ, गोविन्दगढ, दुर्गागढ, आदर्श टिहरी नगर, टिहरी डोब नगर, धनपुरा, घिस्सूपुरा, घोस्सीपुरा, पदार्था, झाबरी, अम्बूवाला समेत कई गांवों में बिजली ने लोगों को परेशान किया। ऊर्जा निगम के एसडीओ आलोक चौहान ने बताया कि बारिश के कारण बिजली की लाइनों में फाल्ट आ गया। जिससे बिजली आपूर्ति बाधित रही। संवाद