फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Father beaten and injured for protesting against abuses

Haridwar News: गाली देने के विरोध पर पिता को पीटा घायल

Sun, 31 May 2026 05:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Sun, 31 May 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
Father beaten and injured for protesting against abuses
- रानीपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के गढ़ गांव में बेटे को गाली देने का विरोध करने पर पिता पर हमला कर दिया। आरोप है कि तीन भाइयों ने मिलकर पिता के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर उन्हें घायल कर दिया। बीच-बचाव करने आई उसकी गर्भवती पत्नी से भी मारपीट की। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, अमित कुमार निवासी गांव गढ़ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 29 मई की रात उनका बेटा सामान लेने के लिए दुकान पर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही विकास ने उसके साथ गाली-गलौज की। जानकारी मिलने पर अमित ने विकास से गाली देने का कारण पूछा तो उसने उनके साथ भी अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर विकास ने अपने साथी रोबिन कुमार और प्रत्यक्ष कुमार के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी व लोहे की रॉड से उनके सिर पर हमला कर दिया जिसमें वह घायल हो गए। शोर सुनकर अमित की गर्भवती पत्नी सुमन बीच-बचाव करने पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि विकास आए दिन शराब पीकर लोगों से गाली-गलौज और मारपीट करता है। पूर्व में भी विवाद के चलते उसके खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed