फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   fast on mining

खनन की सूचना पर जल छोड़ा, बंद करने पर पिया

Thu, 28 May 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार Updated Thu, 28 May 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
fast on mining

खनन की सूचना पर मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद ने बुधवार तड़के जल का त्याग कर दिया था। प्रशासन को खबर करने पर जब पोकलैंड और जेसीबी गंगा से बाहर आने पर आश्वस्त हुए तो उन्होंने पानी पिया। उन्होंने प्रशासन पर खनन की मंशा रखने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


मातृसदन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान स्वामी शिवानंद ने बताया कि सुबह साढ़े तीन बजे के करीब उन्हें गंगा में भोगपुर बिशनपुर के बीच दो दर्जन से अधिक पोकलैंड और जेसीबी घुसने की खबर मिली थी। उन्होंने जिलाधिकारी को इस बाबत मैसेज किया लेकिन जवाब नहीं मिला। जिसके चलते उन्होंने पानी पीना बंद कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसके बाद शासन स्तर से खनन को बंद कराया गया। जब वह पूरी तरह आश्वस्त हो गए कि वास्तव में खनन बंद हो गया है तो उन्होंने पानी पिया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन की मंशा अवैध खनन कराने की है। उन्होंने यदि फिर इसे शुरू किया तो वह जल लेना बंद कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि जब उन्होंने जल का त्याग किया था तो 24 मई की देर रात प्रशासन ने बातचीत का माहौल बनाने के लिए दो दिन बाद गंगा से जेसीबी और पोकलैंड निकलवाने की बात कही थी। जिसके चलते उन्होंने जल त्याग बंद करके इलेक्ट्राल लेना शुरू किया था। लेेकिन अगले दिन तक वार्ता का सिलसिला शुरू नहीं किया।


उन्होंने बताया कि प्रशासन का यह कहना कि कई सालों से खनन बंद होने के कारण नदी के बीच का तल ऊपर उठ गया और पानी का बहाव किनारे पर होने लगा, बिलकुल गलत और निराधार है। उन्होंने कहा कि गूगल से लिए गए वर्ष 2013 के फोटो से साफ जाहिर है कि गंगा का बहाव इतने सालों में नहीं बदला।

बल्कि गंगा में खुदाई करने से बीच का तल ऊपर दिखाई देता है। उन्होंने चेेतावनी दी यदि फिर गंगा में खनन किया गया तो वह जल का त्याग कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed