फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Farmers upset due to arbitrariness of Babu at weighing centers

एक कुंतल पर पांच प्रतिशत अतिरिक्त तुल रहा गन्ना

Wed, 02 Feb 2022 08:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 08:18 PM IST
विज्ञापन
Farmers upset due to arbitrariness of Babu at weighing centers
गन्ना तौल केंद्रों पर तौल बाबू की मनमानी से किसान परेशान हैं। किसानों के मुुताबिक एक क्विंटल गन्ना की तौल करने पर पांच प्रतिशत अतिरिक्त गन्ना लिया जा रहा है। किसानों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है।
विज्ञापन

शुगर मिलों की ओर से किसानों का गन्ना सहकारी गन्ना विकास समितियों के माध्यम से खरीदा जाता है। जिसमें सीधे शुगर मिल और ग्रामीण क्षेत्रों में भी किसानों का गन्ना खरीदने के लिए मिलों की ओर से तौल कांटे लगाए गए हैं। इन तौल कांटों पर किसानों की ओर से मिलों में जाने की बजाय आसपास में ही गन्ना बेच दिया जाता है।
विज्ञापन

मानूबास में भी लिब्बरहेड़ी और डोईवाला चीनी मिल के केंद्र हैं। पर यहां तो पहले गन्ना खरीद ही तौल बाबू अपनी मनमर्जी से करते हैं। जिससे दो-दो सप्ताह तक तौल केंद्र बंद पड़ा रहता है। इसके कारण किसानों का गन्ना खेतों में पड़ा खराब हो जाता है। किसान जस्सीराम, जातिराम, अनिल सैनी, बिरमपाल सैनी, राजेंद्र सैनी का आरोप है कि गन्ना खरीदने के लिए एक क्विंटल पर चार से पांच प्रतिशत अतिरिक्त गन्ने की मांग की जा रही है। न देने वालों का गन्ना नहीं तोला जा रहा है। अधिकारियों को भी इस बाबत शिकायत की जा रही है। पर उनकी शिकायत पर कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद यदि तौल बाबू दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- शैलेंद्र सिंह, सहायक गन्ना आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed