फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Farmers' economy will improve with dragon fruit and blue berry

ड्रेगन फ्रूट व ब्ल्यू बेरी बनेंगे किसानों की आमदनी का जरिया

Fri, 02 Jul 2021 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Farmers' economy will improve with dragon fruit and blue berry
अमेरिकन और यूरोपियन देशों में होने वाला ड्रेगन फ्रूट और ब्ल्यू बेरी जनपद के किसानों की आमदनी का जरिया बनेगा। दोनों फलों को जनपद में उगाने के लिए पहले चरण में पांच-पांच हेक्टेयर का लक्ष्य रखा गया है। उद्यान अधिकारियों का दावा है कि ड्रेगन फ्रूट और ब्ल्यू बेरी से किसानों की आय दोगुना करने में काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना में किसानों को अभी तक स्ट्रोबेरी, आंवला, अमरूद, आम, लीची, कटहल आदि पर ही अनुदान दिया जाता है। इस बार ड्रेगन फ्रूट और ब्ल्यू बेरी को भी शामिल किया गया है। ब्ल्यू बेरी झाड़ीनुमा पेड़ होता है। इसका फल जामुन के आकर का होता है। इसका उद्गम स्थल नार्थ अमेरिका है। यह अफ्रीका और यूरोप में भी अच्छी तादाद होता है। जबकि ड्रेगन फ्रूट एक पेड़ होता है। यह यूरोपियन देशों में होता है।
विज्ञापन

पिछले कुछ सालों से ड्रेगन फ्रूट और ब्ल्यू बेरी की खेती देश में सिक्कम, तेलंगाना, महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश और नार्थ ईस्ट के प्रदेशों में हो रही है। अब योजना के तहत दोनों फलों के पेड़ों को उगाने की तैयारी की जा रही है। इन पेड़ों को लगाने का उपयुक्त समय जुलाई-अगस्त का महीना है। इसलिए विभाग किसानों का चयन करके योजना का अमलीजामा पहनाने के लिए लगा हुआ है। उद्यान विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दोनों ही फलों का उत्पादन कर किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
तीसरे साल फल देना शुरू कर देते हैं पेड़
उद्यान विभाग की माने तो ब्ल्यू बेरी और ड्रेगन फ्रूट का पेड़ फल के बीज और कलम से तैयार किया जा सकता है। पेड़ तीसरे साल फल देना शुरू कर देते हैं। फल सीजन अगस्त से सितंबर तक चलता है। दोनों ही पेड़ों के लिए जनपद का मौसम अनुकूल होने के कारण अधिकारी इन्हें किसानों के लिए बेहद लाभदायक बता रहे हैं।
---------
इम्यूनिटि बढ़ाने में कारगर हैं दोनों फल
मुख्य उद्यान अधिकारी नरेंद्र यादव का कहना है कि दोनों ही फल इम्यूनिटि बढ़ाने में काफी कारगर हैं। इसलिए कोरोनाकाल में इनकी डिमांड निरंतर बढ़ रही है। ब्ल्यू बेरी तो दिल व आंखों की बीमारियों और युवा अवस्था को बनाए रखने में लाभदायक होता है। त्वचा को साफ सुधार बनाए रखने में मदद करता है।

-------
उत्तराखंड में अनेक पर्यटन स्थल है। यहां विदेशी पर्यटक आते हैं। इसलिए देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, मसूरी समेत चंडीगढ़, दिल्ली में इनकी अच्छी खासी डिमांड रहेगी। फलों के दाम भी अच्छे मिलते हैं। पहली बार कम मात्रा में लगवाए जा रहे हैं। धीरे-धीरे इनका विस्तार कर अधिक किसानों को लाभ दिलाया जाएगा।
- नरेंद्र यादव, मुख्य उद्यान अधिकारी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed