{"_id":"62ab440c9111601e893a58c7","slug":"farmers-children-will-commit-suicide-from-agneepath-tikait-haridwar-news-drn4147248120","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निपथ से आत्म हत्याएं करेंगे किसानों के बच्चे: टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निपथ से आत्म हत्याएं करेंगे किसानों के बच्चे: टिकैत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना किसी भी तरह से ठीक नहीं है। इससे किसानों के बच्चे आत्महत्याएं करेंगे। उन्हाेंने कहा कि किसान पथ और अग्नि पथ एक है। इसलिए देशभर में दोनों को लेकर अब एक साथ संघर्ष किया जाएगा। किसानों के बच्चे ट्रैक्टर लेकर संघर्ष करने के लिए आगे आएंगे।
भाकियू टिकैत गुट के तीन दिवसीय किसान महाकुंभ में पहुंचे राकेश टिकैत ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान अग्नि पथ पर बड़ा आंदोलन करने का एलान किया। उन्होंने कहा चार साल अग्निपथ के तहत अग्निवीर बनने के बाद बच्चे कहां जाएंगे। अग्निपथ जैसी योजना चलाकर सरकार बेरोजगार युवाओं के साथ मजाक कर रही है। क्योंकि चार साल बाद बच्चों को घर भेज दिया जाएगा। इसके बाद बेरोजगार होकर युवा कहां जाएगा और वह क्या करेगा। उन्हाेंने कहा कि देश का नौजवान पूछ रहा है कि हम चार साल बाद कहां जाएंगे। इसके बाद का रास्ता तो बताएं।
राकेश टिकैत कहा कि युवाओं को चार साल के लिए नौकरी दी जा रही है तो ऐसा भी नियम बनाए जाए कि कोई भी व्यक्ति एक बार ही विधायक और सांसद बने। एक बार चुनाव जीतने के बाद दोबारा चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगे। उन्होंने सवाल किया कि वह क्यों एक नहीं नौ-नौ बार तक बनते रहते हैं। चार-चार साल के लिए नौकरी देकर नौजवानों पर क्या सरकार कंट्रोल करना चाहती है। उन्हें कागजों में एक बार नौकरी देकर अपना पीछा छुड़ाना चाहती है।
विज्ञापन
उन्हाेंने कहा कि सात राज्यों में किसानों को फ्री बिजली दी जा रही है। जब एमएसपी पूरे देश के लिए एक होता है तो बिजली के दाम सभी प्रदेशों में अलग-अलग क्यों हैं। बिजली के दाम भी एक किए जाएं। जब तक एमएसपी गारंटी कानून लागू नहीं होता होता तब तक बिजली और नहरों का पानी फ्री दिया जाए।
वाहनों की परमिट व्यवस्था हो समाप्त
राकेश टिकैत ने कहा कि एनजीटी के नाम पर दस साल बाद पुराने ट्रैक्टर समेत अन्य डीजल वाहनों को बंद कर दिया जा रहा है। जिसके बाद न तो वह बिकते हैं और न ही उन्हें चलने दिया जा रहा है। उन्होंने ट्रैक्टरों समेत सभी डीजल वाहनों की परमिट व्यवस्था समाप्त करने की मांग की। कहा कि जब तक वाहन सही चलें, तब तक उन्हें चलने का अधिकार दिया जाए।
ये किसान नेता रहे मौजूद
राजपाल शर्मा, राम किशोर पटेल, अनुराग चौधरी, वीरेंद्र यादव, विजय शास्त्री, संजय चौधरी, चौधरी वेदपाल, कर्म सिंह पड्डा, लाला चौधरी, रवि चौधरी, अनुपम वर्मा, इकबाल चौधरी, चुन्नू सिंह, गजेंद्र सिंह गाबर, सुकरमपाल, अनुज सिंह, विवेक चौधरी, संजीव, प्रहलाद सिंह, गुरदीप सिंह, बलवीर सिंह आदि मौजूद रहे।