फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Farewell to martyr Jagendra Singh with military honors

शहीद हवलदार जगेंद्र सिंह चौहान को सैन्य सम्मान के साथ दी विदाई

Fri, 25 Feb 2022 11:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Farewell to martyr Jagendra Singh with military honors
शहीद हवलदार जगेंद्र सिंह चौहान को हरिद्वार के चंड़ी घाट स्थित नमामि गंगे घाट पर श्रद्धांजलि देत? - फोटो : HARIDWAR
सियाचिन ग्लेशियर में पेट्रोलिंग के दौरान बर्फ में दबने से शहीद हुए हवलदार जगेंद्र सिंह चौहान को हरिद्वार के चंडी घाट स्थित नमामि गंगे घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। शहीद को विदाई देते समय हर आंख नम नजर आई।
विज्ञापन

भनस्वाड़ी टिहरी गढ़वाल में जन्मे और इस समय कनहारवाला भानियावाला निवासी जगेंद्र सिंह सियाचिन में तैनाती के दौरान शहीद हो गए थे। कई दिन तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उनका शव बरामद हो सका था। शुक्रवार सुबह उनके पार्थिव शरीर को नमामि गंगे घाट स्थित मोक्ष धाम लाया गया। यहां सैन्य सम्मान के साथ शहीद को अंतिम विदाई दी गई। शहीद का शव जैसे ही मोक्ष धाम पहुंचा कि पूरा मोक्ष धाम भारत माता की जय के जयकारों से गूंज उठा। सेना द्वारा सलामी दी गई। शहीद के पिता सूबेदार मेजर राजेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि मेरा बेटा देश की सेवा करते हुए शहीद हुआ है। इसपर हम सबको गर्व है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी शहीद को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उन्होंने कहा कि शहीदों का सम्मान करना हर देशवासी का कर्तव्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed