फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   examination centers

शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जाएं बोर्ड परीक्षाएं: डीएम

Wed, 23 Mar 2022 11:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
examination centers
जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाए। उन्होंने स्कूलों के बाद बोर्ड परीक्षा केंद्रों के परिसर में आने वाले सभी अफसरों के मोबाइल के उपयोग पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। बुधवार को जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय कलक्ट्रेट सभागार में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को लेकर बैठक ले रहे थे।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी को मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल ने बताया कि हरिद्वार में 116 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 17 एकल परीक्षा केंद्र और 99 मिश्रित परीक्षा केंद्र हैं। 19 संवेदनशील केंद्र व 09 अतिसंवेदनशील केंद्र जनपद में विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए चिह्नित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त पांच नए परीक्षा केंद्र भी बनाए गए हैं। जनपद में 41830 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल (संस्थागत) के 22114 और (व्यक्तिगत) के परीक्षार्थियों की संख्या 735 है। इंटरमीडिएट में (संस्थागत) के 17958 और (व्यक्तिगत) की संख्या 1023 है। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पीएल शाह, डीईओ (माध्यमिक) नरेश कुमार हल्दिया समेत समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, प्रधानाचार्य, परीक्षा केंद्र प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed