{"_id":"57c32b9d4f1c1b8364d4f9cc","slug":"everyone-who-wanted-to-capture-the-serene-hermitage","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब जानते हैं कौन कब्जाना चाहते थे निर्मल कुटिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब जानते हैं कौन कब्जाना चाहते थे निर्मल कुटिया
hridwar uttrakhanda india
Updated Sun, 28 Aug 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हरिद्वार की निर्मल विरक्त कुटिया प्रकरण में भाजपा नेता सतपाल महाराज और सांसद रमेश पोखरियाल निशंक की ओर से सरकार पर कब्जा कराने के आरोप लगाए जाने पर पलटवार करते हुए कहा कि मेरे ऊपर कीचड़ उछालने से भाजपा नेताओं के पाप कम होने वाले नहीं हैं। सब जानते हैं कि निर्मल विरक्त कुटिया को कौन कब्जाना चाहता था और भाजपा का इस बारे में क्या रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
रविवार को राजपूत धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत में सीएम हरीश रावत ने कहा कि भाजपा नेताओं ने निर्मल विरक्त कुटिया को लेकर जो भी आरोप लगाए हैं उन्हें अपने गिरेवान में झांकना चाहिए। हरिद्वार में निर्मल विरक्त कुटिया को किसके कार्यकाल में किसने कब्जाने का प्रयास किया इसे कौन नहीं जानता। सुखदेव सिंह नामधारी का नाम हरिद्वार की ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश की जनता अभी भूली नहीं है। सीएम ने कहा कि धर्मशाला और आश्रम जैसी संस्थाओं पर कब्जा करने में भाजपा नेताओं और उनके सहयोगियों को महारथ हासिल है। जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर भाजपा विधायक गणेश जोशी तथा प्रियंका गांधी के पति राबर्ट वाड्रा के बीच तीखी नोकझोंक होने के मामले में प्रतिक्रिया पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह प्रकरण उनके संज्ञान में नहीं है, इसलिए वे कुछ नहीं बोलेंगे।
विज्ञापन
------------------------
शंकराचार्य से मिले, लिया आशीर्वाद
हरिद्वार। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कनखल स्थित शंकराचार्य मठ में जाकर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती से भी मुलाकात की। कुछ देर तक दोनों के बीच संक्षिप्त वार्ता हुई। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने राज्य की प्रगति के लिए शंकराचार्य से आशीर्वाद लिया साथ ही आदि शंकराचार्य की केदारनाथ में स्थित समाधि के जीर्णोद्धार के लिए भी उनकी वार्ता हुई।
विज्ञापन