फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Even after approval, the construction of the drain was closed for seven months

स्वीकृति के बाद भी सात माह से बंद था नाला निर्माण

Tue, 26 Oct 2021 08:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 08:18 PM IST
विज्ञापन
Even after approval, the construction of the drain was closed for seven months
विवाद होने के कारण राज्य योजना से स्वीकृत नाला का निर्माण कार्य सात माह से बंद पड़ा रहा है। एसडीएम के निरीक्षण करने पर प्रकरण सामने आया तो उन्होंने नाला निर्माण कार्य शुरू कराया। एसडीएम ने समस्त विभागीय अधिकारियों को विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम पूरण सिंह राणा ने क्षेत्रीय निरीक्षण के दौरान पाया कि भाईचारा चौक से बैरियर नंबर छह तक नाला निर्माण कार्य रुका पड़ा हुआ है। जबकि इस नाले निर्माण को सात माह पहले राज्य योजना से मंजूरी दी जा चुकी है। एसडीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मौके पर तलब किया। उन्होंने अधिकारियों से पूछताछ की तो वह कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। केवल नाला निर्माण का प्रकरण निस्तारित न होने की बात कहकर टालने लगे। जिस पर उन्होंने प्रकरण का निस्तारण न करने और उन्हें भी अवगत नहीं कराने पर कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही प्रकरण का निस्तारण कराकर नाला निर्माण कार्य शुरू करा दिया। इस मामले को देखते हुए एसडीएम ने समस्त विभागों के अधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देशित किया है कि विकास योजनाएं जैसे, सड़क निर्माण, भवन निर्माण, सुरक्षा दीवार, नाली, नाला और मुख्यमंत्री की ओर से की गई घोषणाएं और अन्य विभागों से संबंधित योजना के लिए जमीन व विकास कार्यों को तत्परता से करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed