फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Establishing overseas symbol of yughrishi

सात समंदर पार युगऋषि की प्रतीक की स्थापना

Mon, 13 Jul 2015 01:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार Updated Mon, 13 Jul 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
Establishing overseas symbol of yughrishi

गायत्री परिवार के प्रमुख डा. प्रणव पंड्या दस दिवसीय अमेरिका-कनाड़ा प्रवास से हरिद्वार लौटे। उन्होंने गायत्री परिवार के सबसे बड़े गायत्री चेतना केंद्र न्यूजर्सी में ऋषिसत्ता की प्रतीक ‘प्रखर प्रज्ञा-सजल श्रद्धा’ की स्थापना भव्य आयोजन के साथ संपन्न की।

विज्ञापन


शांतिकुंज में आयोजित कार्यक्रम में डा. पंड्या ने बताया कि युगऋषि पं श्रीराम शर्मा आचार्य की पुस्तक ‘मैं क्या हूँ’ पर आधारित ‘टू आस्क इज द की-आलवेज सीक नालेज बिकाज नोइंग एमपॉवर यू’ पर आधारित नेशनल यूथ कैंप में अमेरिका कनाडा के सैकड़ों युवाओं ने जाना कि ज्ञान प्राप्त करने की जिज्ञासा से ही व्यक्ति का व्यक्तित्व निखरता है।
विज्ञापन


अमेरिका के ह्यूस्टन, अटलांटा, लॉस ऐंजल्स, सेन फ्रांसिस्को, शिकागो, पेन्सिलवेनिया, वाशिंगटन, नार्थ केरोलिना, न्यूयार्क-न्यूजर्सी एवं विभिन्न स्टेट एवं कनाडा के टोरंटो, मांट्रियल, विनिपेग, वेनकूवर से आये हुए लोगों की उपस्थिति में प्रखर प्रज्ञा-सलज श्रद्धा की स्थापना वैदिक रीति के साथ सम्पन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर आयोजित दीप महायज्ञ में बाल संस्कारशाला के बच्चों ने युग साहित्य विस्तार वर्ष में पूज्य गुरुदेव का मूलभूत चिंतन ‘मैं व्यक्ति नहीं विचार हूँ’ विषय पर सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न किया। वहीं डा. पण्ड्या के सहयोगी योगाचार्यों ने उपस्थित जनसमुदाय को योग के व्यावहारिक सूत्रों के साथ योगाभ्यास भी कराया।


शांतिकुंज व्यवस्थापक गौरीशकर शर्मा ने बताया कि दल में देव संस्कृति विवि के प्रतिकुलपति डा. चिन्मय, डा. ओमप्रकाश शर्मा, प्रो. विश्वप्रकाश त्रिपाठी, राजकुमार वैष्णव, शांतिभाई पटेल, रमेश तिवारी, पुष्कर राज सहित सात सदस्यीय सदस्य थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed